शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट गठन पर रहेगी सबकी नजर, जानिए कब तक घोषणा संभव

Updated on 13-12-2023 12:40 PM
भोपाल। प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में डा. मोहन यादव आज शपथ लेने जा रहा हैं। इसके अलावा भाजपा के दो अन्य विधायक जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मप्र के इतिहास में पहली बार दो उप-मुख्यमंत्री बनाए जा रहे हैं। हालांकि नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा और मुख्यमंत्री के रूप में डा. मोहन यादव अपनी कैबिनेट में किन और सहयोगियों को शामिल करते हैं, यह जानने के लिए थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।

दिग्गज नेताओं के बारे में निर्णय बाद में

भाजपा के विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि पार्टी के अन्य दिग्गज राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, रीति पाठक के बारे में बाद में निर्णय किया जाएगा। उन्हें अगले कैबिनेट विस्तार में मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद जल्द ही मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

नए चेहरों को भी मिल सकती है जगह

पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने जिस तरह मप्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में सर्वथा नए चेहरों को सरकार की कमान सौंपी है और सबकों चौंकाया है, उसी तरह मंत्रिमंडल में भी कई नए चौंकाने वाले नाम शामिल हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में संघ के करीबी नेताओं के अलावा जातिगत व क्षेत्रीय समीकरणों का ख्याल रखने के साथ कुछ महिला विधायकों को भी जगह मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.