दो दिन बाद आधे प्रदेश में शुरू हो सकता है झमाझम बारिश का सिलसिला

Updated on 19-05-2025 11:51 AM

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, 21 मई को अरब सागर में एक चक्रवात बनने जा रहा है। उसके प्रभाव से आधे प्रदेश में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। अन्य क्षेत्रों में भी बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। इससे नौतपा (25 मई से दो जून तक का समय) में भी बारिश होने के आसार बढ़ गए हैं।

  • इस मौसम के बीच रविवार को प्रदेश में सबसे अधिक 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। प्रदेश में कहीं भी लू का प्रभाव नहीं रहा।
  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हुई।
  • प्रमुख रूप से इंदौर में 33.9, बैतूल में 17.4, उज्जैन में 8.6, छिंदवाड़ा में आठ, नरसिंहपुर में पांच, नौगांव में 4.8, भोपाल में 1.4, सीधी में एक, सिवनी में 0.6, नर्मदापुरम में 0.4 और गुना में 0.2 मिलीमीटर वर्षा हुई।
  • इस दौरान सिंगरौली में 76 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। बुरहानपुर एवं बालाघाट में ओले भी गिरे।

  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     24 July 2026
    इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
     18 July 2026
    इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
     18 July 2026
    भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
     16 July 2026
    भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
     14 July 2026
    भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
     13 July 2026
    नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
     07 July 2026
     इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
     04 July 2026
    इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
     01 July 2026
    इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
    Advt.