शिव की आराधना कर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया श्री रुद्र महायज्ञ का भूमि-पूजन

Updated on 30-06-2023 05:40 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चंबल अंचल की सुख-समृद्धि के लिए सबलगढ़ जिला मुरैना में पुरुषोत्तम मास में होने वाले श्री रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा स्थल का भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन एव इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वैदिक मंत्रोच्चार से भगवान शिव की आराधना कर विधि-विधान से भूमि-पूजन किया।

मध्यप्रदेश गोपालन एवं पशुधन संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरि ने कलश स्थापना कराई। मुख्य यजमान डॉ. मनु शर्मा ने अतिथियों का स्वागत कर शॉल, श्रीफल और स्मृति- चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य आयोजक संत गोपाल दास महाराज ने बताया कि 31 जुलाई से 8 अगस्त तक भूमि-पूजन स्थल पर श्री रुद्र महायज्ञ, शिव महापुराण कथा के साथ ही सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण और 1100 महा रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ में 2100 यजमान पुरुषोत्तम मास में शिवजी की आराधना और उपासना करेंगे। बाहर से आने वाले यजमानों के भोजन और आवास की व्यवस्था निःशुल्क रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.