शाहपुरा में एजेंसी संचालक कर रहा था गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी

Updated on 09-11-2023 12:22 PM
भोपाल। जिले में गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। इसमें गैस एजेंसी संचालक भी शामिल हैं। इसी वजह से लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाता है। ऐसा ही एक मामला शाहपुरा त्रिलंगा स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी का सामने आया है। जहां संचालक द्वारा सिलेंडरों की कालाबाजारी की जा रही थी। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की टीम और नापतौल विभाग द्वारा संयुक्त रूप से यहा कार्रवाई की गई तो एजेंसी के गोदाम में 47 सिलेंडर कम मिले। इस तरह जांच के दौरान अनेक विसंगतियां मिलने पर एजेंसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

मिली ये गड़बड़ियां

जिला आपूर्ति नियंत्रक मीना मालाकार ने बताया कि त्रिलंगा शाहपुरा स्थित सिद्धार्थ इंडेन गैस एजेंसी पर बरती जा रही अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी वजह से विभाग की टीमों ने बुधवार को एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही गैस एजेंसी के गोदाम से निकले तीन लोडिंग वाहनों का परवलिया थाना में निरीक्षण किया गया, जिसमें सात घरेलू गैस सिलेंडरों में निर्धारित मानक मात्रा से कम गैस होना पाया गया। इसी तरह गोदाम के स्टाक से 47 सिलेंडर कम मिले तो वहीं सात खाली सिलेंडर अधिक मिले हैं। जबकि व्यावसायिक सिलेंडर 107 कम और दो भरे हुए कम पाए गए। इनके अलावा 47.5 किलोग्राम के भरे 25 कम और खाली 30 सिलेंडर अधिक मिले हैं। टीम ने मौके से अधिक पाए गए सिलेंडरों को जब्त किया है। एजेंसी की जांच की जा रही है। एजेंसी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्रवाई के लिए कलेक्टर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.