रबी मौसम के दृष्टिगत कृषि विभाग अलर्ट रहे, किसानों को उर्वरक की दिक्कत नहीं आए

Updated on 01-11-2021 11:33 PM

रतलाम वर्तमान रबी मौसम तथा बुवाई के दृष्टिगत कृषि विभाग अलर्ट रहें। किसानों को दवाई, बीज, उर्वरकों की समस्या नहीं आए, समय पर कृषि आदान किसान को उपलब्ध करवाएं। उक्त निर्देश अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कृषि विभाग को दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, जिला वन मंडल अधिकारी श्री डुडवे, एसडीएम अभिषेक गहलोत, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कृतिका भीमावत, निगमायुक्त सोमनाथ झारिया तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में अपर कलेक्टर एम.एल. आर्य ने कहा कि जिले में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उनके द्वारा डबल लाक केंद्रों का आगामी दिनों निरीक्षण किया जाएगा। उप संचालक कृषि तथा जिला विपणन अधिकारी को सुनिश्चित करने को कहा गया कि किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार यूरिया, डीएपी आदि उर्वरक उपलब्ध हो जाए। इसके साथ ही नकली खाद बीज का विक्रय नहीं हो, इसके लिए विभाग निरंतर निरीक्षण करता रहे। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की भी समीक्षा की गई।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को निपटारे में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। श्रम विभाग के हितग्राहियों को अपील हेतु बुलवाने के लिए निर्देशित किया। जनजातिय कार्य विभाग में लंबित छात्रवृत्ति प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए गए। शहर तहसीलदार विगत अतिवृष्टि से पीड़ितों को शत प्रतिशत रुप से मुआवजा वितरित करें। रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में लाडली लक्ष्मी के लंबित प्रकरणों के निपटारे के निर्देश दिए गए।

वैक्सीनेशन की समीक्षा में बताया गया कि सैलाना तथा बाजना क्षेत्रों में सेकंड डोज की प्रगति कमजोर है। संबंधित एसडीएम तथा जनपदों के मुख्य पदाधिकारियों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.