खाद संकट पर कृषि मंत्री का जवाब-डिस्ट्रीब्यूशन सहकारिता का काम:नेता प्रतिपक्ष बोले- ये अल्पज्ञानी मंत्री, पद से इस्तीफा दें

Updated on 06-12-2024 12:02 PM

मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से खाद संकट की खबरें आ रही हैं। एमपी में खाद को लेकर हो रही परेशानी के संबंध में जब कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना से पत्रकारों ने सवाल पूछा तो उन्होंने कहा-

QuoteImage

खाद का डिस्ट्रीब्यूशन सहकारिता करती है, लेकिन आपसे पूछ रहा हूं कि किस जगह, कहां दिक्कत है, मुझे बता दीजिए।

QuoteImage

सौ-पचास लोग इकट्‌ठे होते हैं, तो कांग्रेसी कहते हैं खाद नहीं मिल रहा कांग्रेस के खाद संकट के आरोपों पर कृषि मंत्री बोले, 'जब लोग खाद लेने आते हैं, एक दुकान पर नहीं मिलता, तो दूसरी दुकान पर इकट्‌ठे हो जाते हैं। सौ - पचास लोग तो इकट्‌ठे हो ही जाते हैं, इसमें कोई खराब बात थोडे़ है। एक जगह जाकर ले रहे हैं, बंटने में थोड़ी कठिनाई आ रही है, तो सौ - पचास लोग तो इकट्ठे हो ही जाते हैं। कांग्रेसी इसको कहते हैं कि खाद नहीं मिल रहा। कौन से जिले में नहीं मिल रहा, मुझे बताएं। हालांकि, ये उर्वरक विभाग का मामला है।'

सिंघार बोले- ऐसे अल्पज्ञानी मंत्री कृषि विभाग संभाल रहे कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना के बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, 'प्रदेश के एक मंत्री का अल्पज्ञान देख सकते हैं कि ऐसे मंत्री प्रभार संभाल रहे हैं। उनके पास कृषि विभाग है और वे किसानों की बात नहीं करना चाहते। किसान क्या जमीन में खाद नहीं डाले, किसान क्या सोयाबीन के भाव की बात नहीं करे? अगर मंत्री इन सब बातों से अनजान हैं, तो उनको इस्तीफा देना चाहिए। मैं समझता हूं कि इसके पीछे सरकार हो या मंत्री हों, इनकी मंशा नहीं है कि किसानों को खाद मिले। किसानों को सोयाबीन के भाव मिलें।'

कृषि मंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा, 'पूरे प्रदेश से मांग आई है। आपने अगर खाद की पूर्ति कर दी है, तो बुलेटिन जारी करें। रोज हर जगह झगड़े हो रहे हैं। किसानों के झगड़े मंत्री को नहीं दिख रहे। क्या मंत्री आंख पर पट्‌टी बांधकर बैठे हैं?'



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.