कृषि क्षेत्र, आज भी गाँव में रोजगार का सबसे सशक्त साधन : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 22-07-2023 12:44 PM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त करने के लिए किसान समर्पण भाव से परिश्रम कर रहा है। आज भी गाँव में कृषि ही रोजगार का सबसे सशक्त और प्रभावी साधन है। मंत्री श्री पटेल कुशाभाऊ इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आईएफसी की कृषि उद्यानिकी तकनीक की प्रथम राउंडटेबल कॉन्फेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आशा जताई कि आज की कॉन्फ्रेंस में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आय को बढ़ाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर होने वाली चर्चा के सकारात्मक परिणाम निकलेंगे। कॉन्फ्रेंस में फूड प्रोसेसिंग एण्ड मशीनरी, मार्केटिंग लिंकेज, नर्सरी डेवलपमेंट, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट और मॉडर्न टेक्नोलॉजी (इक्विपमेंट एवं टूलस एण्ड इनोवेशन्स) चर्चा के लिए विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।

कॉन्फेंस में एसीएस उद्यानिकी श्री जे.एन. कंसोटिया, एसीएस कृषि श्री अशोक वर्णवाल, सचिव एमएसएमई श्री पी. नरहरि, सीईओ एसआरएलएम श्री एलएम बेलवाल, संचालक उद्यानिकी श्रीमती निधि निवेदिता, ऐग-टेक सोल्यूशन कंपनीज, कृषि वैज्ञानिक, विभागीय अधिकारी, प्रगतिशील कृषक, विषय-विशेषज्ञ सहित उद्यान अधिकारी एवं तकनीकी स्टाफ मौजूद रहा।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की ओर से मंत्री श्री पटेल ने कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी प्रतिभागियों का स्वागत और अभिनदंन करते हुए कहा कि भारत भूमि पूण्य भूमि है। यह देश किसानों का है। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निश्चित ही कॉन्फ्रेंस बहुउपयोगी होगी। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों की चिंता करते हुए किसान कल्याण की ऐसी योजनाएँ क्रियान्वित की है, जिनका सीधा आर्थिक लाभ किसानों को मिल रहा है।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जा रहा है। जिससे किसानों को साहूकारों के कर्ज से मुक्ति मिली है। प्रदेश देश में कृषि अधोसंरचना मद (एआईएफ) में 4 हजार करोड़ रूपये की राशि किसान हित में व्यय कर प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में चना, मसूर, सरसों का उपार्जन गेहूँ के साथ कर किसानों को हजारों करोड़ रूपये से लाभांवित किया है। प्रदेश की मंडियों में प्रतिदिन उपार्जन की क्षमता को बढ़ाया गया है, जिससे किसानों के मंडी में बार-बार आने से धन एवं समय के अपव्यय को रोकने में मदद मिली है। इसका सीधा लाभ किसानों की आमदनी पर हुआ है।

उद्योग लगाने का किया आवाहन

मंत्री श्री पटेल ने कॉन्फ्रेंस में शामिल देशभर के प्रतिभागियों से आवाहन किया कि वे मध्यप्रदेश में कृषि संवद्ध उद्योग लगायें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपजाउ भूमि, बेहतर जलवायु, सिंचाई की भरपुर सुविधा, बिजली की पर्याप्त उपलब्धता है। उद्योग लगाने में राज्य शासन का पूरा-पूरा सहयोग रहेगा।

कृषि मंत्री ने प्रतिभागियों से की चर्चा

मंत्री श्री पटेल ने कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ सत्र के समापन पर प्रतिभागियों से टेबल-टू-टेबल जाकर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की। प्रतिभागियों ने उद्यानिकी उत्पादों के प्र-संस्करण के क्षेत्र में संभावनाओं से अवगत करते हुए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि उन्हें राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद की जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.