अहान अली ने एशियाई शूटिंग चैम्पियनशिप में जीते दो पदक:शॉटगन ट्रैप में भारत को दिलाया स्वर्ण और कांस्य, खेल मंत्री ने दी बधाई

Updated on 27-08-2025 12:24 PM

कजाकिस्तान के शिमकेंट शहर में चल रही 16वीं एशियाई शूटिंग (शॉटगन) चैम्पियनशिप 2025 में मध्यप्रदेश खेल अकादमी के शूटर सैय्यद अहान अली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। अहान ने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य और टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया।

16 से 30 अगस्त तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में सैय्यद अहान अली ने पुरुष वर्ग की शॉटगन ट्रैप स्पर्धा में जबरदस्त एकाग्रता और धैर्य का परिचय देते हुए 102 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के ही युगान मुथुकुमार सक्थवेल (116 अंक) ने स्वर्ण और ईरान के शयान फराउदी (106 अंक) ने रजत पदक जीता।

इसके अलावा टीम इवेंट में भारतीय शूटरों युगान मुथुकुमार सक्थवेल (116 अंक), सैय्यद अहान अली (102 अंक) और मानवराज सिंह (90 अंक) ने शानदार तालमेल दिखाते हुए कुल 308 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कजाकिस्तान की टीम 269 अंकों के साथ रजत पर संतोष करना पड़ा।

खेल मंत्री और अधिकारियों ने दी बधाई मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अहान की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश का मान बढ़ाया है। मंत्री सारंग ने भरोसा जताया कि भविष्य में भी अहान इसी तरह का प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग के संचालक राकेश गुप्ता ने भी सैय्यद अहान अली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खेल अकादमी के प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की मेहनत का परिणाम है।

चैम्पियनशिप में 27 देशों के 748 खिलाड़ी कजाकिस्तान के शिमकेंट शूटिंग प्लाजा में हो रही इस प्रतिष्ठित चैम्पियनशिप में एशिया के 27 देशों के 748 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। महिला और पुरुष वर्ग की कुल 120 स्पर्धाओं में पदक दांव पर लगे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.