इंदौर को जाम से मुक्त कराएगा एआइ इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम

Updated on 25-04-2024 12:41 PM
इंदौर। शहर के बिगड़ते ट्रैफिक से हर कोई परेशान है। चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल होने लगा है। इस समस्या का समाधान शहर के प्रतिष्ठित श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआइटीएस) ने निकाला है। संस्थान के इंफर्मेशन टेक्नोलाजी (आइटी) विभाग के प्रोफेसर्स ने एक एआइ इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम तैयार किया है। यह चौराहों पर लगने वाले लंबे जाम को डिटेक्ट करके आटोमेटिक सिग्नल को कंट्रोल करेगा। इससे जाम लगने की संभावना कम होगी।

साथ ही इसमें अन्य कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी, जैसे चोरी हुई गाड़ी की पहचान, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और नियम तोड़ने वाले शख्स की तत्काल पहचान हो सकेगी। संस्थान द्वारा जल्द ही इस सिस्टम को ट्रैफिक पुलिस की सहायता से एसजीएसआइटीएस चौराहा पर लागू किया जाएगा। इसकी सफलता के बाद शहर के अन्य चौराहों पर भी इसे लागू करने की तैयारी है।

इंफर्मेशन टेक्नोलाजी (आइटी) विभाग की प्रो. पूजा गुप्ता ने बताया कि इस सिस्टम के लिए डायनेमिक विजन कैमरा (डीवीसी) का प्रयोग किया जा रहा है। हाइ रिजाल्यूशन के यह कैमरे सामान्य कैमरों से काफी एडवांस्ड हैं। इनके जरिए एक किलोमीटर दूर से गाड़ियों की नंबर प्लैट, हेलमेट न पहने हुए चालक और सीट बेल्ट न लगाने वाले व्यक्ति की पहचान हो सकेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.