AI रोबोट, जो देगा आपके सवालों के जवाब:भोपाल के विज्ञान मेले में हैरान करने वाले मॉडल; चेनलैस साइकिल भी दौड़ रही

Updated on 28-12-2024 12:11 PM

भोपाल के जंबूरी ग्राउंड में 11वां विज्ञान मेला शुरू हो गया है। इसमें प्रदेश भर के स्कूल-कॉलेज के बच्चों के डेढ़ सौ से ज्यादा मॉडल आए हैं। इनमें से कुछ ऐसे मॉडल भी हैं, जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे। AI रोबोट जो आपके कठिन सवालों के जवाब भी दे देगा। चाहे प्रश्न जनरल नॉलेज के हो या फिर क्रिकेट से जुड़े। वहीं, मेले में आपको साइकिल, कार और बाइक का मिला-जुला वर्जन भी देखने को मिल सकता है।

विज्ञान मेले में आए हैं यहां के मॉडल विज्ञान भारती मध्य भारत प्रांत, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान मेला शुरू हुआ है। इसमें स्कूल और कॉलेज के छात्रों के इनोवेटिव मॉडल की प्रतियोगिता होगी।

भोपाल, इंदौर, विदिशा, बड़वानी, छतरपुर, चित्रकूट, बालाघाट, ग्वालियर, मंदसौर, मुरैना, खंडवा, पृथ्वीपुर, सीहोर, सेंधवा, उज्जैन समेत अन्य जगहों के स्टूडेंट्स ने मॉडल लगाए हैं।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में विभिन्न संस्थाओं के वैज्ञानिक रहेंगे, जो विद्यार्थियों को उनके मॉडल को और अच्छा बनाने के लिए सुझाव भी देंगे।

विद्यार्थी-वैज्ञानिक संवाद सत्र भी विज्ञान मेले में 28 और 29 दिसंबर को विद्यार्थी-वैज्ञानिक संवाद सत्र का आयोजन होगा। पहले दिन के सत्र में विभिन्न विद्यालय एवं पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए वैज्ञानिक संवाद हुआ। शनिवार को कॉलेज के विज्ञान एवं तकनीक के छात्रों के लिए सत्र होगा। 29 दिसंबर का सत्र समुदाय स्कूल, ज्ञानोदय स्कूल, शारदा विहार एवं एकलव्य स्कूल के छात्रों के लिए आयोजित होगा।

यह स्टार्टअप के मॉडल भी मंडप में छात्र-छात्राओं के लिए खेल-खेल में सीखने लायक कृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। कारिगरों की प्रतिभा का दर्शन करते लगभग 40 मंडपों का भी समावेश है। हस्तशिल्प, औषधि, पौधों, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, कृषि, तकनीक इत्यादि के मंडप भी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.