एम्स की टीम ने वृद्धाश्रम में कराया योग, बुजुर्गों को बताए नियमित योगाभ्यास के फायदे

Updated on 19-06-2024 12:12 PM
भोपाल। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में तैयारियां शुरू हो गई हैं। लोगों को योगाभ्यास के फायदे बताते हुए उन्हें योग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जगह-जगह योग शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में एम्स के आयुष विभाग की टीम द्वारा मंगलवार को रोहित नगर स्थित अपना घर वृद्धाश्रम में योग और ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यहां टीम के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम के सदस्यों से आसन, प्राणायाम और निर्देशित ध्यान कराए गए।इस कार्यक्रम में बुजुर्गों की सेहत के अनुरूप सामूहिक कल्याण और आध्यात्मिकता का वातावरण बनाते हुए संक्षिप्त प्रार्थना, सही मुद्रा, मन और हृदय को केंद्रित करने के लिए जप अभ्यास, निर्देशित ध्यान, दृश्यकरण अभ्यास, आसन व प्राणायाम आदि कराए गए। सत्र का संचालन आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक चंचल सूर्यवंशी व शरीर क्रिया विभाग के अतिरिक्त प्रो. डा. वरुण मल्होत्रा ने किया।

ओस्टियोपोरोसिस में फायदेमंद है योग

आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. दानिश जावेद ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों का घनत्व कम होता जाता है, जिससे आस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं पैदा होती हैं। जोड़ भी सख्त हो जाते हैं और खासकर गठिया और अन्य गतिशीलता संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए स्वतंत्र रूप से हिलना-डुलना मुश्किल हो जाता है। योग का नियमित अभ्यास हड्डियों के इस नुकसान को रोक सकता है या धीमा कर सकता है। साथ ही आस्टियोपोरोसिस से जुड़े दर्द से राहत दिला सकता है। यह टखनों, घुटनों, कूल्हों, पीठ और कलाई में जोड़ों के आसपास की मांसपेशियों को मजबूत भी करता है, जो शरीर को चलते रहने में मदद करते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.