भोपाल से 5-फ्लाइट शुरू करना चाहती है एअर इंडिया एक्सप्रेस:छोटी एयरलाइंस से ऐसे विमान लीज पर ले रही कंपनी, जो किसी वजह से चल नहीं पा रहे

Updated on 11-05-2025 11:03 AM

एअर इंडिया और उसकी सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस की राजा भोज एयरपोर्ट से 5 नई फ्लाइट्स शुरू करने की योजना है। कंपनी भोपाल से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद व पुणे के लिए नई फ्लाइट शुरू करना चाहती है। लेकिन विमानों की कमी के कारण ऐसा नहीं हो पा रहा है।

कंपनी को ऑर्डर देने के बाद भी नए एयरक्राफ्ट नहीं मिल पा रहे हैं। लिहाजा, कंपनी फिलहाल अन्य एयरलाइंस के ऐसे पुराने एयरक्राफ्ट लीज पर लेकर अपनी फ्लाइट्स का संचालन कर रही है, जो किसी कारण से नहीं चल पा रहे हैं।

टाटा के स्वामित्व वाली एअर इंडिया ने 470 नए एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दो साल पहले से दे रखा है। इनमें से ही कुछ एयरक्राफ्ट सहयोगी कंपनी एअर इंडिया एक्सप्रेस को मिलना है। लेकिन 20 एयरक्राफ्ट ही कंपनी को मिल सके हैं। इनका उपयोग कंपनी द्वारा बेंगलुरू, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई आदि ज्यादा जरूरत वाले सेक्टरों के लिए किया जा रहा है।

इंदौर में विस्तार... कई शहरों के लिए फ्लाइट का संचालन

एअर इंडिया एक्सप्रेस कंपनी भोपाल की जगह इंदौर से विभिन्न स्थानों के लिए फ्लाइट्स चला रही है। कंपनी वहां अपना काफी विस्तार कर चुकी है। एअर इंडिया के मैनेजर सेल्स (मप्र-छग) मुनीष कुमार का कहना है कि एयरक्राफ्ट के लिए कंपनी के ऑर्डर पेंडिंग हैं। जब तक नए एयरक्राफ्ट नहीं मिलते, अन्य एयरलाइंस कंपनियों के विमान लीज पर लेकर फ्लाइट चलाई जाएंगी।

अभी भी डेढ़ साल का समय... तब मिल पाएंगे नए एयरक्राफ्ट

नए एयरक्राफ्ट मिलने में अभी भी डेढ़ साल लग सकता है। इसी को देखते हुए कंपनी ने छोटी एयरलाइंस कंपनियों के विमान लीज पर लेने की शुरुआत की है। हालांकि इसमें भी 3-4 महीने लगेंगे। नई फ्लाइट्स उसके बाद ही भोपाल को मिल सकेंगी। एअर इंडिया एक्सप्रेस यहां से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद व पुणे के लिए नई फ्लाइट शुरू करना चाहती है। इसके लिए स्लॉट ले चुकी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.