एयर इंडिया की दिल्ली उड़ान साढ़े पांच घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
Updated on
30-05-2024 11:44 AM
भोपाल । देश-प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी का असर हवाई यातायात पर भी पड़ रहा है। इसके चलते यात्रियों को भी परेशान होना पड़ रहा है। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। एयर इंडिया की दोपहर की दिल्ली उड़ान रात को भोपाल पहुंची। इस देरी की वजह से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर यात्रियों को साढ़े पांच घंटे तक उड़ान आने का इंतजार करना पड़ा और भीषण गर्मी में उन्हें परेशान होना पड़ा।
उड़ान को करना पड़ा री-शेड्यूल
गौरतलब है कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआइ-433 आमतौर पर शाम 4.05 बजे भोपाल पहुंचती है। बताया जाता है कि बुधवार को दिल्ली से टेकआफ होते समय उड़ान में तकनीकी खराबी आ गई। समय पर टेकआफ नहीं होने के कारण उड़ान को री-शेड्यूल कर दिया गया। उड़ान करीब साढ़े पांच घंटे विलंब से रात्रि 9.40 बजे भोपाल पहुंची। यही उड़ान भोपाल आने के बाद वापस दिल्ली रवाना होती है। इस विलंब की वजह से भोपाल से दिल्ली जाने वाले 150 से अधिक यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने इसे लेकर नाराजगी प्रकट की। इस पर कंपनी ने कुछ यात्रियों को इंडिगो की उड़ान से दिल्ली जाने का विकल्प दिया। कुछ यात्रियों ने रिफंड ले लिया। राजा भोज एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की सायंकालीन दिल्ली उड़ान भी डेढ़ घंटे विलंब से पहुंची। मुंबई एवं बेंगलुरु उड़ानें भी 30 मिनट लेट हुईं।
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
भोपाल आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
इंदौर — द परफेक्ट
क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ
राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…