एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस सेवा शुरु, पहली बस में 13 यात्रियों ने की यात्रा

Updated on 29-05-2023 07:12 PM
गांधी नगर स्थित एयरपोर्ट से नर्मदापुरम रोड तक परिवहन सुगम बनाने के लिए सोमवार से बीसीएलएल द्वारा एयरपोर्ट एक्सप्रेस की शुरुआत की गई है। पहली बस में 13 यात्रियों ने एयरपोर्ट से मिसरोद तक की यात्रा की।बता दें कि नर्मदापुरम रोड से एयरपोर्ट पहुंचने के लिए सीधे परिवहन की कनेक्टिविटी नहीं थी। ऐसे में लोगों को मंहगा किराया चुकाना पड़ता था। लेकिन एयरपोर्ट एक्सप्रेस की शुरुआत होने से गांधी नगर से मिसरोद तक 30 किलोमीटर के सफर में 1.10 घंटे का समय लगेगा, वहीं इसके लिए 45 रुपये किराया चुकाना होगा।

बीसीएलएल के अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट से मिसरोद तक दो बसें चलाई जाएंगी, एक दिन में दोनों बसें सात-सात फेरे लगाएंगी। मिसरोद से पहली बस सुबह 5.20 बजे से शुरू होगी, जबकि एयरपोर्ट पर यह सुबह 8.15 बजे से चलना शुरू करेगी। फ्लाइट के उड़ने और उतरने के हिसाब से ही बसों की समय सारणी निर्धारित की गई है। बसों में सीसीटीवी कैमरों एवं लाइव ट्रेकिंग के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इससे मोबाइल एप के जरिए बसों के आने-जाने संबंधित जानकारी मिलेगी। वहीं कैशलेश सुविधा प्रदान किए जाने के लिए मोबाइल एप के जरिए यात्रियों हेतु मोबाइल पास एवं मासिक स्मार्ट कार्ड की सुविधा। बसों के अंदर ईटीवीएम मशीन के माध्यम से स्मार्ट टिकटिंग और महिलाओं, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट की व्यवस्था होगी।

12 स्टापों पर रुकेगी एयरपोर्ट एक्सप्रेस

मिसरोद-एयरपोर्ट के बीच दौड़ने वाली एयरपोर्ट एक्सप्रेस 12 बस स्टापों पर रुकेगी। मिसरोद से चलकर यह आशिमा माल, आरआरएल तिराहा, गणेश मंदिर, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन, बोर्ड आफिस, पीईबी चौराहा, जेपी हास्पिटल, न्यू मार्केट, पालीटेक्निक चौराहा, कमला पार्क, वीआईपी रोड होते हुए लालघाटी और फिर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से मिसरोद के बीच चलने वाली बसों के स्टाप भी यही रहेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.