एयरटेल ने अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक वायरलेस ग्राहक जोड़े: ट्राई डेटा

Updated on 27-12-2024 11:10 AM

भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक, भारती एयरटेल ("एयरटेल") ने अक्टूबर 2024 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में सबसे अधिक वायरलेस ग्राहक जोड़े। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, एयरटेल ने इस क्षेत्र में 214,381  वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े, जिससे इसके कुल सब्सक्राइबर की संख्या 16,408,516 हो गई है।

जहां मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में एयरटेल अधिकतम सब्सक्राइबर जोड़ने वाला प्रमुख ऑपरेटर बना, वहीं इसके बाद सरकार द्वारा संचालित बीएसएनएल ने 32,303 सब्सक्राइबर जोड़े। अन्य निजी ऑपरेटरों जैसे वोडाफोन-आइडिया और रिलायंस जियो ने इसी अवधि में क्रमशः 347,436 और 721,481 वायरलेस सब्सक्राइबर गंवाए।

पूरे देश में एयरटेल ने अक्टूबर 2024 में सभी टेलीकॉम सर्कल में कुल 19,28,263 वायरलेस सब्सक्राइबर जोड़े। इसके साथ ही, इसके कुल वायरलेस सब्सक्राइबर की संख्या 31 अक्टूबर 2024 तक 385,410,746 हो गई। यह वृद्धि एयरटेल की ग्राहक अधिग्रहण और बाजार विस्तार में निरंतर बढ़त को दर्शाती है।

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार एयरटेल के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में 99.42 प्रतिशत के उच्चतम विजिटर लोकेशन रजिस्टर (वीएलआर) को भी दर्शाती है, जबकि इसके कुल वीएलआर प्रतिशत 99.48 प्रतिशत रहा, जो टेलीकॉम उद्योग में सबसे अधिक है। ये आँकड़े एयरटेल के उत्कृष्ट नेटवर्क और विश्वसनीयता को प्रमाणित करते हैं, जिससे यह एक विश्वसनीय टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के रूप में अपनी स्थिति और सुदृढ़ करता है।

टेलीकॉम उद्योग में अक्टूबर 2024 के अंत तक वायरलेस सब्सक्राइबर की कुल संख्या में गिरावट देखी गई, जो सितंबर 2024 के अंत में 1153.72 मिलियन से घटकर 1150.42 मिलियन हो गई।

एयरटेल का बाजार हिस्सा 33.50 प्रतिशत रहा, जो चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी एयरटेल द्वारा ग्राहकों को आकर्षित और उन्हें अपने नेटवर्क पर बनाए रखने की क्षमता को प्रदर्शित करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.