एयरटेल ने स्पैम के खिलाफ अपनी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए नए फीचर्स की घोषणा की

Updated on 22-04-2025 03:43 PM

इंदौर: हाल ही में अपनी एआई आधारित स्पैम डिटेक्शन टूल की शुरुआत के बाद एयरटेल ने आज दो महत्वपूर्ण नई सुविधाओं की घोषणा की है, जो स्पैमर्स से एक कदम आगे रहने के उद्देश्य से शुरू की गई है। एयरटेल की इस प्रणाली ने अब तक 27.5 अरब से अधिक कॉलों को स्पैम के रूप में पहचानकर उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है। 

अब ग्राहकों को कॉल और संदेश के लिए स्पैम अलर्ट उनकी मनचाही भारतीय भाषाओं में मिलेगा। यह नई सुविधा प्रारंभ में दस क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी और भविष्य में अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। एयरटेल का एआई आधारित टूल अब अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों से आने वाली सभी स्पैम कॉलों और संदेशों की पहचान कर उपभोक्ताओं को अलर्ट करेगा।

जबसे एयरटेल ने देश के भीतर स्पैम कॉलों पर सख्ती बढ़ाई है, तब से स्पैमर्स अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों का सहारा लेकर भारत में फर्जी कॉलों की बाढ़ लाने लगे हैं। इस  खतरनाक प्रवृत्ति से पिछले छह महीनों में विदेशी स्पैम कॉल में 12 प्रतिशत की बढ़त देखी गई है। एयरटेल को उम्मीद है कि ये नई सुविधा इस बढ़ती समस्या को प्रभावी रूप से समाप्त कर देगी।

इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, सिद्धार्थ शर्मा, निदेशक मार्केटिंग एवं सी ई ओ – कनेक्टेड होम्स, भारती एयरटेल ने कहा: “हम जो कुछ भी करते हैं, उसमें ग्राहक और उनकी प्रतिक्रिया केंद्र में होती है। ग्राहकों की राय का गहराई से विश्लेषण करने के बाद, हमने अपने समाधानों को भारत की भाषाई विविधता के अनुरूप और अधिक सक्षम बनाया है। साथ ही, जब से स्पैम ट्रैफिक अंतरराष्ट्रीय नेटवर्कों की ओर ट्रांसफर हुआ है, हमने अपने एआई आधारित टूल को इस दिशा में भी सक्रिय कर दिया है, ताकि सभी अंतरराष्ट्रीय कॉलों और संदेशों की जांच की जा सके। हमारी इंजीनियरों और डेटा वैज्ञानिकों की समर्पित टीम इन सॉल्यूशन्स को लगातार और बेहतर बनाने में जुटी है, ताकि हम किसी भी नए खतरे से पहले ही निपट सकें।”

नए अपग्रेड के साथ एआई आधारित ये स्पैम डिटेक्शन सोल्यूशन अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों प्रकार के नंबरों से आने वाली कॉलों और संदेशों को जांच कर हिंदी, मराठी, बांग्ला, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, पंजाबी और उर्दू सहित दस भारतीय भाषाओं में अलर्ट भेजेगी।

स्थानीय भाषाओं में स्पैम अलर्ट फिलहाल केवल एंड्रॉइड फोन पर उपलब्ध होंगे। ये सभी सुविधाएँ ग्राहकों के लिए पूरी तरह निःशुल्क हैं और इन्हें सक्रिय कराने के लिए किसी भी प्रकार का सेवा के लिए रिक्वेस्ट करने की ज़रूरत नहीं होगी — यह सभी एयरटेल ग्राहकों के लिए अपने आप ही ऐक्टिव हो जाएंगी।

सितंबर 2024 में लॉन्च हुआ एयरटेल का ये इनोवेशन, कम्यूनिकेशन इंडस्ट्री में अपनी तरह का पहला इनोवेशन है। ये एंटी-स्पैम टूल ग्राहकों को अवांछित कॉल्स से काफी हद तक राहत पहुंचा चुका है। एयरटेल के अनुसार, अब तक इस टूल ने 27.5 अरब कॉल्स को स्पैम के रूप में पहचान कर उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है — यानी हर सेकंड लगभग 1,560 स्पैम कॉल्स की पहचान की गई। इसके लॉन्च के बाद से एयरटेल ग्राहकों को मिलने वाली स्पैम कॉल्स में 16% की कमी देखी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.