एयरटेल एमडी का अलर्ट: मुख्य बैंक खाते से UPI भुगतान करना बढ़ा रहा है डिजिटल फ्रॉड का जोखिम

Updated on 28-11-2025 03:33 PM

नई दिल्ली: डिजिटल फ्रॉड और ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ते हुए भारत के लिए एक बड़ी चिंता बन गए हैं। हर रोज कोई ना कोई डिजिटल धोखाधड़ी का मामला जगह जगह देखने को मिल रहा है, जिसका शिकार छोटे बड़े सभी लोग हो रहे हैं। ऐसे में डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव का एक तरीका सेकंड बैंक अकाउंट हो सकता है जिससे आप रोजमर्रा के लेनदेन कर सकते हैं और जिसमें आवश्यकता अनुसार थोड़ा धन सेविंग के रूप में रखा जा सकता है, और जिसमें ग्राहकों को ब्याज भी मिलेगा।

इसी का एक बेहतर विकल्प एयरटेल पेमेंट बैंक के रूप में एयरटेल ने ग्राहकों के लिए पेश किया है। जो ग्राहकों की वित्तीय सुरक्षा को और मजबूत करने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित और आसान बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएगा।

कंपनी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने डिजिटल भुगतान के लिए एक सुरक्षित “सेकंड अकाउंट” बनाएं, जिससे मुख्य बैंक खाते को किसी भी ऑनलाइन खतरे से बचाया जा सके।

एयरटेल के वाईस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री गोपाल विट्टल ने अपने ग्राहकों को डिजिटल फ्रॉड से सजग रहने की अपील करते हुए एक चिट्ठी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा कि डिजिटल ठगी आजकल फर्जी पार्सल डिलीवरी, पुरस्कार जीतने के नाम पर लिंक भेजने तथा डिजिटल गिरफ्तारी के डर जैसी नई-नई तरकीबों के सहारे बढ़ रही है। उन्होंने कहा:

“एयरटेल नेटवर्क पर होने वाला कोई भी धोखाधड़ी का मामला हमें दुख पहुंचाता है। इसलिए आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम दुनिया के पहले टेल्को हैं जो AI आधारित स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट उपलब्ध कराते हैं। हमने फर्जी लिंक को क्लिक होने पर भी ब्लॉक करने की तकनीक विकसित की है।”

उन्होंने आगे कहा कि फ्रॉड का एक बड़ा कारण यह है कि अधिकांश लोग हर भुगतान के लिए अपने मुख्य बैंक खाते का उपयोग करते हैं। इससे छोटी-सी गलती भी पूरी बचत को जोखिम में डाल सकती है।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य ग्राहकों को एक ऐसा पेमेंट-सेंट्रिक खाता देना है जिसमें:

  • कम राशि रखने पर भी खाता पूरी तरह सुरक्षित रहता है
  • सभी डिजिटल भुगतान इसी खाते से हो जाते हैं
  • मुख्य बैंक अकाउंट किसी भी जोखिम से बचा रहता है
  • छोटी राशि पर भी मिलेगा ब्याज

ग्राहक मोबाइल से कुछ ही मिनटों में एयरटेल Thanks एप्प पर अकाउंट खोल सकते हैं। प्रोसेस बेहद सरल है—KYC पूरा करें, mPIN सेट करें और पैसे जोड़कर तुरंत उपयोग शुरू कर‌ सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.