एशियन गेम्स और आईएसएसएफ वर्ल्ड चेंपियनशिप में ऐश्वर्या प्रताप और आशी चौकसे का चयन

Updated on 03-07-2023 05:51 PM

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने एक बार पुनः अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी क़ाबिलियत प्रदर्शित की है। चीन में सितंबर वर्ष 2023 में शुरू होने वाले एशियन गेम्स और बाकू अज़रबैजान में अगस्त में होने वाली आईएसएसएफ़ वर्ल्ड चेंपियनशिप में मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी की दो बेहतरीन शूटर्स ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और आशी चौकसे ने भारतीय टीम में अपनी जगह बनायी है। अब यह दोनों शूटर्स इन 2 प्रतिष्ठित आयोजन में प्रदेश का परचम फहराने को तैयार हैं।

अकादमी के ऐश्वर्या प्रताप सिंह 10 मीटर एयर राइफ़ल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन मेन तथा आशी चौकसे 10 मीटर एयर राइफल एवं 50 मीटर थ्री पोजीशन वुमेन इवेंट में सेलेक्ट हुए हैं।

खेल और युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह हमारे लिए न सिर्फ़ गर्व की बात है बल्कि यह उपलब्धि यह प्रमाणित करती है कि मध्यप्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्पर्धा करने के लिए सभी सुविधाएँ, प्रशिक्षण और सकारात्मक माहौल दिया जाता है। श्रीमती सिंधिया ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दोनों खिलाड़ी इन अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में मध्यप्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.