अक्षर योग केंद्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनाए पांच गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 23-06-2024 03:48 PM

भोपाल : अक्षर योग केंद्र ने अपने संस्थापक और पूज्य हिमालयन सिद्ध योगी अक्षर के दूरदर्शी नेतृत्व में इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को पांच नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। हजारों योग साधकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों के उत्साही लोगों ने बेंगलुरु स्थित अक्षर योग केंद्र में आयोजित योग कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए नौकासन (बोटपोज), कौंडिन्यासन (सागाकौंडिन्यआसन), चक्रासन (व्हीलपोश्चर), नटराजासन (लॉडशिवापोज) और सूर्य नमस्कार (सनसैल्यूटेशन) सहित कुल सात योगासनों में प्रतिभाग किया। इन पांच आसनों (नौकासन, कौंडिन्यासन, चक्रासन, नटराजासन और सूर्य नमस्कार) में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। शेष दो आसनों में पॉजिटिव रेस्पांस है और रिजल्ट का इंतजार है। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना, एनसीसी, वायुसेना, कर्नाटक राज्य पुलिस के सदस्यों के साथ-साथ दिव्यांगों, अनाथालयों के बच्चों, व्यवसाय और कॉरपोरेट समुदाय के सदस्यों सहित 3000 से अधिक लोगों ने भाग लिया।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हिमालयन सिद्ध योगी अक्षर ने कहा, 'आसन और तकनीक के अलावा, योग व्यक्ति के बेहतर मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य की समग्र अवधारणा है। हमारा निरंतर प्रयास रहा है कि योग की प्राचीन प्रथा को नए शिखर पर ले जाएं और दुनियाभर में इसे घर-घर में लोकप्रिय कर देंता कि यह लोगों की दिनचर्या में शामिल हो जाए। योग दिवस के अवसर पर 20 देशों के लोगों की भागीदारी के साथ पांच नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना योग की अद्वितीय शक्ति का सम्मान है। यहां जो आसन किए गए, वे सभी के लिए बहुत लाभकारी हैं, खास कर महिलाओं के लिए, जो रोजमर्रा की जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करती हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य योग के बहुमुखी लाभों के बारे में जागरुकता बढ़ाते हुए वैश्विक एकता और सामूहिक उपलब्धि की भावना को बढ़ावा देना है। गिनीज रिकॉर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद, संचार मंत्रालय के तहत आने वाले डाक विभाग द्वारा एक विशेष कवर और पोस्टमार्क जारी करके इन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की उपलब्धि का जश्न मनाया जाएगा। हफ्तों तक व्यापक प्रशिक्षण के बाद, प्रतिभागियों ने इस योग कार्यक्रम में 30 सेकेंड से लेकर 5 मिनट तक की अवधि वाले ये आसन किए। नौकासन (बोटपोज), कौंडिन्यासन (सागाकौंडिन्यआसन), चक्रासन (व्हीलपोश्चर), नटराजन (लॉर्डशिवापोज) एवंसूर्यनमस्कार (सनसैल्यूटेशन) में क्रमश: 382, 352, 390, 595 एवं 1372 लोगों ने प्रतिभाग किया।

यह सफल आयोजन योग के प्रति अक्षर योग केंद्र की प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें दुनिया भर से प्रभावी प्रशिक्षण और उत्साही भागीदारी शामिल है। इस 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने के अलावा, अक्षर योग केंद्र ने योग की परिवर्तनकारी शक्ति को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन की गई गतिविधियों की एक श्रृंखला आयोजित की।

गौरतलब है कि अक्षर योग केंद्र ने पिछले साल तीन अलग-अलग योगासनों वशिष्ठासन, उष्ट्रासन और हलासन को क्रमश: 45 सेकेंड, 60 सेकेंड और 90 सेकेंड की अवधि के लिए करने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था।

 

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.