बाबा के दरबार में ओह माय गॉड-2 की शूटिंग के लिए पहुंचे अक्षय

Updated on 24-10-2021 06:18 PM

उज्जैन l ओह माय गॉड-2 फिल्म की शूटिंग धार्मिक नगरी के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में शुरू हो चुकी है। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में शामिल अभिनेता अक्षय कुमार सुबह 10.20 पर उज्जैन पहुंचे। मंदिर को छावनी बना दिया गया है आम श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया था।


शुक्रवार से शहर में ओह माय गॉड-2 शूटिंग शुरू हुई थी 17 दिनों तक शहर के कई स्थानों पर शॉट फिल्माए जाएंगे। आज दूसरे दिन शूटिंग में शामिल होने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार उज्जैन पहुंचे। सुबह 9.15 पर चार्टर प्लेन से इंदौर पहुंचने के बाद वह सीधे उज्जैन के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। 1 घंटे बाद बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे। उनके साथ सहकलाकार पंकज त्रिपाठी भी थे। शुक्रवार को ही शूटिंग को लेकर बाबा के दरबार में तैयारियां पूरी कर ली गई थी। मंदिर परिसर में फूल प्रसादी के ठेले लगाए गए हैं और सजावट की गई है। अक्षय कुमार के पहुंचने के बाद तैयार हो चुके फिल्मी सेट पर उनके शॉट फिल्माए जाने का काम शुरू कर दिया गया था। आज शाम तक शूटिंग में अक्षय शामिल रहेंगे, उसके बाद इंदौर पहुंच कर चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।


फिल्म में दर्शन करते नजर आएंगे अक्षय
ओह माय गॉड-2 में अक्षय कुमार का शॉर्ट कुछ इस तरह से होगा जिसमें वह महाकाल मंदिर के बाहर बनाए गए सेट पर पूजन सामग्री लेकर बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए गर्भगृह तक जाएंगे। उनके साथ कुछ सह कलाकार होंगे। 1 दिन के लिए ही अक्षय उज्जैन आए हैं। इससे पहले उनके मंदिर पहुंचने के चलते पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर मंदिर को छावनी में तब्दील कर दिया था।

आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से बंद था जिसके चलते मंदिर के आसपास दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई थी। दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं का दर्शन प्रवेश खोला गया था। लेकिन मंदिर में जिस स्थान पर फिल्म की शूटिंग चल रही थी उस स्थान की ओर जाने के सभी रास्ते बंद कर रखे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.