सांस के रोगियों के लिए अलर्ट, दीपावली पर धूल और धुएं से बचने के लिए रखें ये सावधानियां

Updated on 24-10-2024 11:40 AM

इंदौर। दीपावली आने को है। हर घर में साफ-सफाई जारी है, पुरानी धूल झाड़ी जा रही है। शहर की सड़कें बेहाल हैं, धूल के गुबार उठते दिखते हैं। वाहनों का दमघोंटू धुआं, गांवों में जलती पराली और दीपावली के आसपास होने वाला पटाखों का धुआं, प्रदूषण में और बढ़ोतरी करेगा।


पटाखों के बारूद का जहरीला धुआं हवा को वैसे ही बदतर कर देता है। घर और बाहर दोनों जगह का प्रदूषण सांस के रोगियों के लिए परेशानी भरा होता है। ऐसे रोगियों को इन दिनों अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है। यह कहना है कि छाती व एलर्जी रोग विशेषज्ञ डॉ. तनय जोशी का।

डॉ. जोशी नईदुनिया के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में पाठकों को बदलते मौसम और धूल, धुएं, पटाखों से होने वाले प्रदूषण से संबंधित सवालों के जवाब दे रहे थे। डॉ. जोशी ने बताया कि बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसके साथ दीपावली की साफ-सफाई के दौरान विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खासतौर पर उन लोगों को जिन्हें धुएं और धूल से एलर्जी है।


प्रश्न- मेरी उम्र 57 वर्ष है। मौसम में बदलाव के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? -राजेश अग्रवाल, देवास


उत्तर- वर्तमान में मौसम में बदलाव हो रहा है। दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है। ऐसे में ठंडी हवा और ठंडे पानी के उपयोग से बचें। बाहर जाएं तो मास्क का उपयोग करें। कुछ समय के लिए बाहर का खाना-पीना बंद कर दें। पानी ज्यादा पिएं।


प्रश्न- मुझे धुआं, सेंट, अगरबत्ती के धुआं आदि के संपर्क में आने पर नाक से पानी आने लगता है, क्या करूं?-कैलाश परमार, रंगवासा


उत्तर- आपको नाक की एलर्जी होने की आशंका है। इसलिए धुआं, सेंट आदि के संपर्क से दूर रहें। इसके साथ ही मास्क का उपयोग करें। मास्क पहनकर ही घर की सफाई करें। बार-बार ऐसी दिक्कत होने पर छाती रोग विशेषज्ञ डाक्टर से मिलें। साथ ही डाक्टर से परामर्श लेकर नाक की कसरत करें।


प्रश्न- पुराने वाहनों से निकलने वाले धुएं से परेशानी होती है। क्या कोई गंभीर बीमारी हो सकती है?-चंदनलाल लोहानी, अन्नपूर्णा


उत्तर- अधिक आयु होने पर धुआं आदि से परेशानी होती है। सड़क पर जाने से पहले चेहरे को ढंक लें। ज्यादा दिक्कत होने पर डाक्टर को दिखाएं।


प्रश्न- दीपावली पर आतिशबाजी करते हैं, अगले दिन सुबह आंखें लाल हो जाती हैं और जलन होती है?-प्रमोद भार्गव, इंदौर


उत्तर- धुएं के सीधे संपर्क में आने से यह दिक्कत होती है। आतिशबाजी दूर से करें, धुएं के सीधे संपर्क में न आएं। आतिशबाजी के बाद रात को सोने से पहले चेहरे को पानी से धोएं। इसके बाद पानी की भाप लेकर सोएं। फिर भी दिक्कत हो तो डाक्टर से मिलें। बिना डाक्टर की सलाह के आंखों में कुछ न डालें।


प्रश्न- दीपावली पर वायु प्रदूषण अधिक होता है। ऐसे में जो पहले से डेंगू व चिकनगुनिया से ग्रसित है, उसे क्या सावधानी बरतनी चाहिए। -अनिल कौचाले


उत्तर- शाम के समय घर की खिड़की-दरवाजे बंद रखें। मच्छरों से बचाव करें। धुएं से खुद को बचाने के लिए मास्क का उपयोग करें। मौसम बदल रहा है, इसलिए खुद का ध्यान रखें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.