अली-फरहान ने एक ही कमरे में मिलकर किया रेप:एक-दूसरे के वीडियो भी बनाए, दुष्कर्म केस में पांचवीं पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा

Updated on 02-05-2025 11:13 AM

भोपाल के निजी कॉलेज की पांच छात्राओं से दुष्कर्म के मामले में एक और खुलासा हुआ है। यह खुलासा 5वीं पीड़िता के बयान में हुआ है। उसने पुलिस को बताया कि अली और फरहान ने एक ही कमरे में उसके साथ मिलकर रेप किया था।

घटना एक साल पुरानी है। दोनों ने दुष्कर्म करते हुए एक दूसरे के वीडियो भी शूट किए थे। विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट की गई थी।

एक सहेली के माध्यम से वह फरहान के संपर्क में आई थी। फरहान के जरिए अली से दोस्ती हुई। डिनर के बहाने उसे अशोका गार्डन थाना इलाके में एक रूम में बुलाया गया।

यहां उसे खाने के बाद गांजे से भरी सिगरेट पिलाई फिर आरोपियों ने बारी-बारी रेप किया। पुलिस के मुताबिक 22 साल की 5वीं पीड़िता फिलहाल भोपाल में ही रहती है।

इंदौर से सबूत जमा कर लौटी पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस फरहान को इंदौर ले गई थी। वहां पुलिस ने अहम सबूत जमा किए हैं। इंदौर के जिस रूम में फरहान ने पीड़िता के साथ रेप किया। वहां की शिनाख्त भी करा ली गई है।

पीड़िता ने फरहान द्वारा उसके घर के बाहर हंगामा करने के मामले में डायल 100 पर शिकायत की थी। इवेंट मिलने के बाद एफआरवी मौके पर पहुंची थी। इसके बाद युवती संबंधित थाने पहुंची थी, हालांकि वहां कार्रवाई नहीं की गई। इस बात की पुष्टि भी पुलिस की जांच में हो चुकी है।

डीसीपी बोले- मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि इस बात के तथ्य जांच में आए हैं कि आरोपी अन्य व्यक्तियों के पास युवतियों को भेजते थे। मामले में मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच कर रहे हैं।

साहिल की क्लास में आने वाली युवतियों से भी होगी पूछताछ पुलिस को साहिल की डांस क्लास में 30 युवतियों के होने के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। इन युवतियों से भी पुलिस पूछताछ करेगी। इनमें किसी के भी साथ कुछ गलत किए जाने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

लड़कियों को सप्लाई करने के एंगल पर भी जांच पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों द्वारा लड़कियों को डरा-धमकाकर और कितने लोगों से संबंध बनाने पर मजबूर किया गया है। इसके एवज में वह कितने पैसे लिया करते थे। साहिल अपने द्वारा ट्रेंड लड़कियों को शहर के कई हाई प्रोफाइल, होटलों, नाइट क्लब और पार्टियों में लेकर जाया करता था।

पब और लाउंज पर कसेगा शिकंजा

डीसीपी संजय अग्रवाल ने बताया कि उनके जोन के सभी पब और लाउंज के संचालकों को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए जा चुके हैं कि रात 11 बजे तक इन्हें बंद किया जाए। इसका पालन न करने वालों पर कार्रवाई करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.