रेलवे चीफ कंट्रोलर हनी-ट्रैप केस के सभी आरोपी बरी:रेलवे अधिकारी निरपेंद्र बोले-उधारी नहीं चुकाने के लिए रचा षडयंत्र

Updated on 16-01-2025 01:20 PM

रेलवे के चीफ कंट्रोलर संजय कटारे ने 7 सितंबर 2023 को साथी चीफ कंट्रोलर निरपेंद्र सिंह गंगवार और महिला मित्र काजल परमार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की एफआईआर दर्ज कराई थी। भोपाल के गोविंदपुरा थाने में दर्ज एफआईआर में स्वयं को पीड़ित बताने वाला संजय कटारे पर अब निरपेंद्र मानहानि का का केस दर्ज कराने की तैयारी में हैं।

मामले में दोषमुक्त होने के बाद निरपेंद्र ने पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपए की उधारी न चुकाने के लिए पूरी साजिश रची गई थी। मुझे गलत फंसाया गया। केस के दौरान मेरे परिवार ने काफी कुछ झेला। मैं किसी से आंख नहीं मिला पाता था। कोर्ट ने तमाम आरोपों को मनगढंत माना है। 13 महीने बाद राहत की सांस ली है। पूरा परिवार तनाव में था। पत्नी के समझाने पर मैं शिकायत करने को राजी हुआ था। अब संजय के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराउंगा।

बर्थडे पार्टी में बुलाकर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

संजय कटारे (52) रेलवे में चीफ कंट्रोलर हैं। वे भोपाल कंट्रोल रूम में पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 30 दिसंबर 2021 को उनके साथी चीफ कंट्रोलर निरपेंद्र ने उन्हें अपनी जन्मदिन पार्टी में बुलाया था। जब वह पार्टी में पहुंचे तो निरपेंद्र ने उनकी पहचान काजल परमार नाम की युवती से कराई। काजल एक एनजीओ में काम करती है।

इसके कुछ समय बाद निरपेंद्र और काजल ने उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। दोनों ने धमकाया कि रेप के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देंगे। नौकरी चली जाएगी और समाज में बदनामी भी होगी। डरा धमकाकर उनसे साढ़े पांच लाख रुपए वसूल लिए। यह सब करीब 13 महीने तक चला था। 6 सितंबर 2023 को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

सोचा नहीं था दोस्त इतनी बड़ी साजिश करेगा

एफआईआर के बाद संजय कटारे ने कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा साथी, मेरा दोस्त इतनी बड़ी साजिश कर सकता है। चंद पैसों के लालच में उसने मुझे मौत के मुहाने पर लाकर खड़ा कर दिया था। इतना डिप्रेशन में आ चुका था कि कई बार आत्महत्या करने जैसे ख्याल दिल दिमाग में आने लगे थे। मैं निर्दोष था, बदनामी से डरता था। आरोपी परिवार वालों को भी मनगढंत कहानी सुनाकर रिश्तों में दरार डलवाने की धमकी देते थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.