कोरोना से निपटने सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहें: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल   मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना के केस बढ़ने से रोकने के लिए और बेहतर उपाय किये जायें। ओमिक्रॉन के केस मध्यप्रदेश में अभी नहीं हैं, लेकिन अन्य राज्यों की स्थिति देखते हुए प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की पूरी तैयारी रखें, जिससे लहर आने का खतरा हो। प्रदेश में प्रथम टीकाकरण के डोज में 9 जिलों में 90 प्रतिशत से कम लोगों को टीका लगाया गया है।

इन जिलों के प्रभारी अधिकारी ध्यान देकर टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाएँ। कोरोना की दूसरी लहर के मुकाबले वर्तमान में अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ी है। बिस्तरों की संख्या और अधिक बढ़ाने  एवं कोविड उपचार के लिए प्राइवेट अस्पतालों को भी चयनित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में कोरोना नियंत्रण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

- हर जिले की कार्य-योजना बनाएँ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोविड के उपचार के लिए हर जिले की कार्य-योजना बनाएँ, जिससे वहीं पर मरीजों का उपचार हो सके। जिलेवार सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बिस्तरों की मैपिंग कर ली जाये। ऑक्सीजन प्लांट की कमियाँ दूर कर ली लायें, जिससे पर्याप्त ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे। हर जिले में एक माह के लिए दवाओं एवं आवश्यक सामग्रियों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में इन्पैल्ड अस्पतालों के अनुबंध को 1 जनवरी से 31 मार्च 2022 तक बढ़ाया जायेगा।

- प्रभारी मंत्री जिलों में तैयारी बैठक करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ब्रिटेन में बड़ी संख्या में कोरोना के प्रकरण बढ़ रहे हैं। इसी तरह अन्य देशों एवं भारत के कुछ राज्यों में भी कोरोना के प्रकरण लगातार बढ़ रहे हैं। यह सही समय है हमें सावधान रहने का। सभी व्यवस्थाएँ चाक-चौबंद रहें। सभी प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने जिलों में तैयारी बैठक करें। क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी के साथ बैठकें हो जायें। हर व्यवस्था पर नजर रखें। कलेक्टर समन्वय बनाये।

- हम कोई भी रिस्क नहीं ले सकते

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए हम प्रदेश में कोई भी रिस्क नहीं ले सकते। पिछली बार जो हानि हुई उसे दोबारा नहीं दोहराना चाहते हैं। लोग अनावश्यक भीड़ लगायें, मास्क लगायें एवं कोरोना से बचाव की अन्य सभी सावधानियाँ रखें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हर परिस्थिति के लिए हम तैयार रहें। लोगों को कोरोना टेस्ट करवाने के लिए निरन्तर प्रेरित किया जाये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.