सभी पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है - राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 22-01-2024 12:27 PM

पहले सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिये नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। निरक्षर ग्रामीण सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिये बहुत परेशान होते थे। उनकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारम्भ की है। इस यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता अनुसार योजना का लाभ दिलाना है। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने टिमरनी तहसील के ग्राम बड़वानी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के में आयोजित शिविर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। उन्होने इस अवसर पर लगभग एक दर्जन ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के में हितलाभ वितरण किया।

विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन

राज्यपाल श्री पटेल ने इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी के स्टाल पर जाकर अधिकारियों से विभागीय जानकारी के संबंध जानकारी ली। क्षेत्रिय सांसद श्री दुर्गादास उइके, टिमरनी विधायक श्री अभिजीत शाह, हरदा विधायक डॉ. आर.के. दोगने, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेन्द्र शाह, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने पौधरोपण किया

कार्यक्रम में राज्यपाल श्री पटेल ने पौधरोपण किया। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने भी पौधरोपण किया।

सिकल सेल एनिमिया के प्रति आदिवासी परिवारों को जागरूक करें

राज्यपाल श्री पटेल ने स्थानीय ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा पिछले वर्षों में प्रारम्भ योजनाओं की मदद से देश की करोड़ों महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन मिला है, जिससे उन्हें धुएं से मुक्ति मिली है। पहले खाना बनाते समय चूल्हे के धुएं से महिलाओं को फेफड़े संबंधी बीमारी हो जाती थी, अब इस समस्या से उन्हें मुक्ति मिल गई है। उन्होने कहा कि करोड़ों गरीब परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान के लिये आर्थिक सहायता मिलने से वे पक्के मकान के मालिक बन सके हैं। उन्होने कहा कि आदिवासी परिवारों में पाई जाने वाली सिकल सेल एनिमिया एक अनुवांशिक बीमारी है। केन्द्र सरकार ने इस बीमारी से निपटने के लिये बजट में काफी वृद्धि की है। उन्होने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से कहा कि इस बीमारी के प्रति आदिवासी युवाओं व युवतियों को जागरूक करें।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री पटेल ने बड़वानी निवासी रविशंकर, नकलसिंह और नम्माबाई को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये। इसके अलावा बड़वानी के ही रामदास व खेलसिंह को राज्यपाल श्री पटेल ने काष्ठ लाभान्श का चेक प्रदान किया और बड़वानी की ही रामकली, मालतीबाई और सुखदेव को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत स्वीकृति पत्र प्रदान किया। राज्यपाल श्री पटेल ने कुमारी आरूषि को लाड़ली लक्ष्मी योजना का स्वीकृति पत्र दिया एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 1.05 करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.