भोपाल : अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रोहित दुबे को पांच माह के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा निष्कासित किया गया है, उनके खिलाफ कई गंभीर आरोप हैं एवं उनकी कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। अपने राष्ट्रीय पदाधिकारीयों से और अपने समकक्ष साथियों से भी अभद्र भाषा एवं अमर्यादित व्यवहार करने पर उसे अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राकेश तिवारी जी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी से चर्चा करने के बाद 5 माह के लिए निष्कासित कर दिया गया है, साथ ही साथ उसकी किसी भी प्रकार के नियुक्ति करने पर तत्काल रोक लगा दी गई है एवं उसके सारे अधिकार आज दिनांक 19. 9. 2025 से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री राकेश तिवारी जी ने आगे बताया की हमारी हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा जल्दी एक टीम का गठन कर कर रोहित दुबे के द्वारा किए गए कृत्यों की पूर्ण रूपेण जांच करवाई जाएगी और उसके बाद उन पर संगठन द्वारा कार्रवाई की जाएगी और अगर जरूरी होगा तो पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई जाएगी लेकिन जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है उस समयावधि के लिए रोहित दुबे को हिंदू महासभा से निष्कासित किया जाता है एवं उनके सारे अधिकार प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर समाप्त किए जाते हैं और रोहित दुबे द्वारा विगत 15 दिनों में जो भी नियुक्तियां की गई है वह सब भी रद्द की जाती हैं। रोहित दुबे के खिलाफ कई मामलों में गंभीर शिकायत है हिंदू महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को प्राप्त हुई है जिसमें अपनी पार्टी के आयोजन में ब्राह्मणों को गालियां देना, सरकारी कर्मचारी से मारपीट करना एवं कूटरचित दस्तावेज तैयार करना जैसे गंभीर आरोप भी शामिल हैं।