द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण गतिविधि को गंभीरता से लें सभी अधिकारी

Updated on 16-06-2023 05:50 PM

आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी भोपाल में विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों को लेकर उपजिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 12 जून से शुरू हुए सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के पहले चरण का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री अनुपम राजन की उपस्थिति में आज समापन हुआ। पहले चरण में 103 अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। निर्वाचन से संबंधित सभी कार्य समय पर पूर्ण कर लें। जिलों में अभी प्री-रिवीजन की गतिविधि चल रही है। जिस प्रदेश में चुनाव होता है वहां पर एसएसआर (विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण) की एक और गतिविधि होती है। इसके अंतर्गत 2 अगस्त को प्रदेश के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा तथा 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद एसएसआर गतिविधि नहीं होगी। इसलिए यह आखरी मौका है। द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की गतिविधि को गंभीरता से लें। पूरी इमानदारी व मेहनत से कार्य करें, ताकि सही ढंग से निर्वाचन का कार्य संपन्न हो सके।

मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी व सहायक रिटर्निग अधिकारी मतदान केंद्र का भौतिक सत्यापन करें। यदि किसी मतदान केंद्र को परिवर्तित करने की जरूरत है तो उसका प्रस्ताव बनाकर भेजें। एक मतदान केंद्र पर एक परिवार के सभी सदस्यों का नाम और 2 किमी से अधिक दूरी पर कोई मतदान केंद्र न हो, यह सुनिश्चित करें। एक मतदान केंद्र पर 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या भी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को मतदान केन्द्रों पर बैठक व्यवस्था, बिजली, शौचालय, पीने का पानी और रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

लंबित आवेदनों का जल्द करें निराकरण

सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नाम जोड़ने, हाटने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने, मतदाता सूची में दोहरी प्रवृष्टि, फोटोग्राफिकल सिमिलर एंट्री, समान फोटो वाले मतदाताओं की जाँच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए।

अभियान चलाकर जोड़ें महिला मतदाताओं के नाम:

जिन जिलों में जेंडर रेशियो अर्थात पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या कम है, उन जिलों में महिला मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए अभियान चलाएं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा, ऊषा सहित शासकीय विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों-कर्मचारियों की मदद लें।

मतदान प्रतिशत बढ़ाने करें प्रचार-प्रसार

जिन विधानसभा क्षेत्रों में पिछले विधानसभा निर्वाचन-2018 में मतदान का प्रतिशत प्रदेश के हिसाब से कम था। ऐसे विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को प्रचार-प्रसार के माध्यम से जागरूक करें।

वल्नरेबिलिटी मैपिंग की कार्यवाही महत्वपूर्ण

वल्नरेबिलिटी मैपिंग एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। इसके अंतर्गत 10 से 12 पोलिंग बूथ पर एक सेक्टर अधिकारी को नियुक्त किया जाएगा। उस अधिकारी द्वारा सेक्टर के तहत आने वाले मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। वोटर्स को मतदान करने में कोई समस्या तो नहीं आ रही है, इन सबकी रिपोर्ट सेक्टर अधिकारी द्वारा दी जाएगी।

बिना नैटवर्क वाले मतदान केंद्रों का करें सत्यापन:

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने शैडो एरिया बिना (नैटवर्क वाले मतदान केंद्रों) को लेकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर नैटवर्क नहीं है, उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं, जिससे बिना नैटवर्क वाले मतदान केंद्रों पर नैटवर्क की वैकल्पिक व्यवस्था कराई जा सके। इस दौरान संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश, भारत निर्वाचन आयोग से आए मास्टर ट्रेनर्स और उप मुख्य निर्वाचन मुख्य पदाधिकारी मध्यप्रदेश उपस्थित रहे।।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.