मप्र विधानसभा सत्र को लेकर सर्वदलीय बैठक आज

Updated on 19-12-2021 08:34 PM

भोपाल   विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम आज रविवार को सर्वदलीय बैठक करेंगे। इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ सदस्यों साथ चर्चा की जाएगी और इस बात पर सहमति बनाने का प्रयास किया जाएगा कि प्रश्नकाल बाधित हो। प्रश्नकर्ता को प्रश्न पूछने का पूरा अवसर दिया जाए। विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चले और सारगर्भित चर्चा हो, इस पर सत्तापक्ष और विपक्ष के वरिष्ठ सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

मालूम होकि  पिछले कुछ सत्रों में यह देखा गया है कि प्रश्नकाल वाद-विवाद में ही निकल जाता है और प्रश्नकर्ता को मौका ही नहीं मिल पाता है। उधर  पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर एक बार फिर मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सियासत गर्मा गई है। इस मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस काफी समय से आमने-सामने हैं। कमल नाथ सरकार ने ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। जिसे भाजपा ने मुद्दा बनाया था।

 इस मसले पर विचार के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रविवार को अपने निवास पर पिछड़ा वर्ग के सभी संगठनों के नेताओं की बैठक बुलाई है।इस बैठक में ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह कहते हैं कि कांग्रेस ने षड्त्र कर पंचायत चुनाव में ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण पर रोक लगवाई है। कोर्ट में राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने आरक्षण का विरोध किया। कांग्रेस ओबीसी वर्ग की विरोधी रही है।

 पहले भी भाजपा सरकार ने सरकारी नौकरी में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया, तब कांग्रेस ने बाधा डाली। मुख्यमंत्री ने तीन परीक्षाओं को छोड़कर शेष में अभ्यर्थियों को लाभ देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने विधानसभा को लिखित में दिया कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग की आबादी 27 प्रतिशत है। यही जानकारी न्यायालय को भी दी गई। कांग्रेस को मालूम है कि उसके कार्यकर्ता जीत नहीं पाएंगे। इसलिए पिछड़ा वर्ग को मुख्य धारा से अलग करने की योजना बनाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.