सिंहस्थ के लिए संसाधन के सभी काम शुरू:गृह-पर्यटन व पीडब्ल्यूडी पिछड़े

Updated on 22-05-2025 12:06 PM

उज्जैन उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के लिए अब तक 9186 करोड़ रुपए के 101 कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है। इनमें जिनमें घाट निर्माण, शिप्रा जल स्टोरेज और शुद्धिकरण शामिल हैं। जल संसाधन विभाग के सभी 5 कार्य (2533 करोड़) शुरू हो चुके हैं, लेकिन गृह विभाग के 37 में से एक भी कार्य शुरू नहीं हुआ है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट समिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी सामने आई। ऊर्जा विभाग के 6 में से 3 कार्य शुरू हुए हैं, शेष टेंडरिंग में हैं। पीडब्ल्यूडी के 6 में से 3 काम जारी हैं, बाकी स्वीकृति की प्रक्रिया में हैं। संस्कृति विभाग के 5 में से 2 कार्य शुरू हुए हैं, जबकि 2 टेंडर में और 1 स्वीकृति में है।

पर्यटन विभाग के 10 में से 2 कार्य टेंडरिंग में और 8 प्रशासकीय स्वीकृति में हैं। नगरीय प्रशासन के 7 में से 1 कार्य शुरू हुआ है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को डेडलाइन का पालन कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने तकनीकी पदों की जल्द नियुक्ति और रेलवे से समन्वय कर स्टेशन अपग्रेडेशन, ओवर ब्रिज व बाईपास निर्माण पर जोर दिया। अनुशंसित 1813 करोड़ के 28 कार्यों को भी बैठक में मंजूरी दी गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.