अनियमितता के आरोप:उत्तर बालाघाट DFO अभिनव पल्लव को चार्जशीट देने की तैयारी‎

Updated on 20-03-2025 01:21 PM

आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों में घिरे 2014 बैच के आईएफएस अधिकारी अभिनव पल्लव को वन विभाग चार्जशीट जारी करने जा रहा है। पल्लव उत्तर बालाघाट वन मंडल में डीएफओ के पद पर पदस्थ हैं। उन पर लघु वनोपज संघ की राशि से आदिवासी अंचल में लगभग 3 करोड़ रुपए से कराए गए निर्माण, बोरवेल खनन जैसे कामों में नियम विरुद्ध तरीके से भुगतान, बिना टेंडर प्रक्रिया के एक ही ठेकेदार को लाभ पहुंचाने, कमीशन के लालच में एक साल तक भुगतान रोककर रखने और बाद में मंजूर राशि से अधिक भुगतान करने जैसे आरोप है।

इस मामले में मिली शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि हुई है। हाल ही में विधानसभा में बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे की ओर से पूछे गए सवाल के जबाव में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने बताया कि जांच कराने के बाद आरोप सही पाए गए हैं। लघु वनोपज संघ के एमडी विभाष ठाकुर के मुताबिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोप पत्र बनाकर शासन को भेज दिया है। कार्रवाई का निर्णय शासन स्तर पर लंबित है। बालाघाट की लालटा वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष शत्रुघ्न असाटी ने पीसीसीएफ असीम श्रीवास्तव से डीएफओ द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।

वन राज्य मंत्री ने बताया- जांच में आरोप सही पाए गए, ये अनियमितताएं की

आरोप -1 जून 2023 में 13 नलकूप खनन कार्य आदेश दिए गए थे। जिसमें से 7 नलकूप खनन कार्यों का 7.76 लाख रुपए का भुगतान एक वर्ष बाद 27 जून 2024 को किया गया है। जून 2024 में डीएफओ अभिनव पल्लव 18 से 28 जून तक मूल पदस्थापना के बजाए अतिरिक्त प्रभार पर थे। इसी अवधि में उन्होंने जून 2023 के एक साल पुराने कामों का भुगतान कर दिया।

आरोप-2 कैंपा फंड के मद से 2 नलकूप खनन के लिए निविदा निकाली। इसी दर से लघु वनोपज संघ में भी 7 और मिलाकर कुल 9 नलकूप खनन करा दिए। यह खनन एवन कंस्ट्रक्शन कंपनी से कराए। एक ही फर्म से बार-बार काम कराकर उसे अनैतिक लाभ पहुंचाया और कुल 16 नलकूप खनन एक ही ठेकेदार से करा डाले।

आरोप-3 जांच में पाया गया कि वर्ष 2020-21 में आंमत्रित निविदा को आपसी सहमति से अगले वित्तीय वर्ष तक नियम विरुद्ध बढ़ा दिया गया। वर्ष 2021-22 में बगैर निविदा के एवन कंस्ट्रक्शन कंपनी को पुरानी दर पर ही मार्च 2023 तक सामग्री प्रदान किए जाने का ठेका दिया गया। ठेकेदार से नियम विरुद्ध सामग्री भी खरीद ली गई।

आरोप-4 वर्ष 2022-23 में जेम पोर्टल में निविदा निकाली। लेकिन व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने की मंशा से डीएफओ ने अन्य निविदाकारों से ऐसे दस्तावेज मांगे जो कि तकनीकी रूप एवन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अलावा किसी के पास नहीं थे। इसके बाद नई दर तय करने के बजाए पूर्व में प्रचलित दर पर पुरानी निविदा की अवधि में वृद्धि कर पुराने ठेकेदार फहीम खान को ही सप्लाई का ठेका दे दिया।

आरोप-5 वर्ष 2023-24 में जेम पोर्टल से 31 लाख का एक टेंडर निकाला, लेकिन टेंडर आवंटन के बाद वर्क ऑर्डर 1.88 करोड़ रुपए का जारी कर दिया। इसमें 1.315 करोड़ की निर्माण सामग्री और 56.37 लाख मजदूरी भी शामिल कर दी। जब सवाल उठे तो 18 निर्माण कार्यों की सामग्री बताने की कोशिश की जो गलत पाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.