24 घंटे उड़ान के साथ ही भोपाल से पुणे के बीच शुरू होगी पहली लेट नाइट विमान सेवा

Updated on 09-08-2024 12:52 PM
भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट एक अक्टूबर से 24 घंटे खुला रहेगा। इसके दूसरे ही दिन यानि दो अक्टूबर से भोपाल से पुणे तक पहली लेट नाइट उड़ान शुरू होगी। इंडिगो विमान कंपनी ने पुणे रूट पर उड़ान का स्लाट ले लिया है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) एवं डीजीसीए ने हाल ही में भोपाल एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान की स्वीकृति दी है। सीआइएसएफ के जवानों की संख्या भी बढ़ना शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथाॅरिटी का यह निर्णय अब सार्थक होने जा रहा है।

एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का हो रहा था प्रयास

अथाॅरिटी लंबे समय से एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने का प्रयास कर रही थी। अथाॅरिटी ने देश की सभी एयरलाइंस कंपनियों को देर रात की उड़ानों के लिए स्लाट देने की पेशकश की थी। इसके परिणाम अब आने लगे हैं। इंडिगो ने पुणे रूट के लिए स्लाट लेने के साथ ही शेड्यूल भी जारी कर लिया है।

रात्रि 1.10 बजे आएगी पुणे उड़ान

  • इंडिगो की प्रस्तावित पुणे उड़ान एक अक्टूबर को रात्रि 1.10 बजे (प्रभावी दिन दो अक्टूबर) को भोपाल पहुंचेगी।
  • उड़ान भोपाल से रात्रि 1.40 बजे पुणे के लिए टेकऑफ होगी। इंडिगो इस रूट पर 180 सीटों वाला बोइंग विमान प्रारंभ करेगी।
  • भोपाल से पुणे तक लंबे समय से डायरेक्ट उड़ान शुरू करने की जरूरत महसूस की जा रही थी।
  • जानकारी के अनुसार एयर इंडिया ने करीब दो साल पहले डायरेक्ट उड़ान बंद कर दी थी ।
  • अब फिलहाल यात्रियों के पास भोपाल शहर से कनेक्टिंग उड़ान से जाने का ही विकल्प है।
  • जानकारी के अनुसार पुणे रूट पर बड़ी संख्या में आइटी प्राफेशनल्स एवं छात्र सफर करते हैं।

नाइट पार्किंग फ्री, कई उड़ानें कतार में

24 घंटे उड़ान संचालन के साथ ही एयरलाइंस कंपनियों को विमानों की नाइट पाॅर्किंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। भोपाल में एयर टर्बाइन फ्यूल पर वेट की दर मात्र चार प्रतिशत है। माना जा रहा है इस फैसले से एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार इस साल के अंत तक कई नई उड़ानें प्रारंभ हो सकती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.