विकास के साथ जन-कल्याण योजनाओं से जनता का जीवन बदलना ही लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 04-05-2023 06:15 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार विकास और जन-कल्याण की योजनाओं से जनता की जिंदगी बदलने का अभियान चला रही है। राज्य शासन की कृषि और किसानों के हित की योजनाओं से जहाँ कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है वहीं किसानों की आय भी दोगुनी हुई है। उपस्थित हजारों किसानों ने हाथ हिलाकर और ताली बजा कर समर्थन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान सीहोर जिले के बुधनी जनपद के नांदनेर ग्राम में 128 करोड़ की लागत की 6 सड़क का भूमि-पूजन कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने दर्जनों गाँव में नर्मदा नदी से लिफ्ट इरिगेशन योजना के लिए 25 करोड़ रूपये प्रदान करने और महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे आज प्रदेश के विभिन्न अंचल में करीब 2000 बेटियों के विवाह में वर्चुअल शामिल होकर आशीर्वाद देकर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नांदनेर के पास बोरना गाँव में उन्होंने मित्रों के सहयोग से पहली बार गरीब कन्याओं का विवाह करवाया था और मुख्यमंत्री बन कर उन्होंने गरीब परिवारों की बेटियों की शादी की योजना को मूर्त रूप दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली लक्ष्मी योजना से सरकार ने बेटियों को वरदान बनाया और उनकी शिक्षा की जिम्मेदारी भी ली है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने हाल ही में प्रारंभ की गई लाड़ली बहना योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने बहनों की कमजोर आर्थिक स्थिति देखी है। इसलिए बहनों को आर्थिक-सामाजिक रूप से सुदृढ़ बनाने के लिए यह योजना लागू की। उन्होंने कहा कि जून माह की 10 तारीख से पात्र बहनों के खाते में हर माह 1000 रूपए की राशि मिलना शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि नांदनेर उनकी जन्म-भूमि है और मुख्यमंत्री के रूप में आपका बेटा आपका नाम दुनिया में रोशन कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना ही राज्य सरकार का लक्ष्य है। आज क्षेत्र में सड़कों का जो जाल बिछा है उसे और भी सघन किया जायेगा। सिंचाई सुविधा से किसान अब मूंग की तीसरी फसल भी ले रहे हैं। सरकार ने किसानों को उनकी उपज का पूरा मूल्य देकर उनकी आय को दोगुना किया है। किसानों ने मुख्यमंत्री के इस कथन का करतल ध्वनि से समर्थन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नांदनेर में सेवा सहकारी और उचित मूल्य दुकान का भवन निर्माण, अनुसूचित जाति बस्ती में मंगल भवन और नर्मदा घाट के मरम्मत कार्य को स्वीकृत करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने 2 निराश्रित बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना से छात्रवृति स्वीकृत करने की घोषणा भी की। सांसद श्री रमाकांत भार्गव ने क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.