भोपाल में एनसीसी नेवल कैडेट्स की एलुमनी मीट:देशभर के पूर्व नेवर कैडेट्स ने हिस्सा लिया, समवन फॉर समवन' थीम से जनसेवा संकल्प लिया

Updated on 21-04-2025 12:23 PM

भोपाल के लोअर लेक स्थित एमपी क्याकिंग केनोईंग एसोसिएशन क्लब (पुराना फिश एक्वेरियम) के सामने रविवार को नेवल एनसीसी कैडेट्स की एलुमनी मीट हुई। इसमें पूरे देश से विभिन्न वर्षों के पूर्व नेवल कैडेट्स और ऑफिसर्स ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम की थीम थी 'समवन फॉर समवन', जिसका मतलब है – किसी और के लिए कुछ करना, यानी समाज के लिए सेवा करना।

इस एलुमनी मीट का आयोजन 1 एमपी नेवल यूनिट एनसीसी एलुमनी एसोसिएशन ने किया। इस मौके पर 1971 के पहले बैच से लेकर 2024 तक के नेवल एनसीसी कैडेट्स और ऑफिसर्स एक साथ जुटे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं, साथ ही पूर्व कैडेट्स ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। इस दौरान 1974 से 1978 बैच के पूर्व कैडेट को स्मृति चिन्हित दिए गए।

अनुशासन और देश सेवा की भावना

इस आयोजन में एनसीसी लेफ्टिनेंट रिटायर्ड डॉक्टर वीके पाराशर ने बताया कि उन्होंने 30 वर्षों तक एनसीसी में सेवा की है। उनका मानना है कि एनसीसी कैडेट्स जब तीन साल की ट्रेनिंग पूरी करते हैं, तो उनका पूरा व्यक्तित्व बदल जाता है। उनका व्यवहार, सोच और जीवनशैली में एक सकारात्मक बदलाव आता है। वे समाज के लिए कुछ करने की भावना से प्रेरित होते हैं। इसी उद्देश्य से यह मीट रखी गई, ताकि सीनियर्स और जूनियर्स मिलकर समाज के लिए कुछ सार्थक कर सकें।

देश के लिए कुछ करने की भावना अब भी ज़िंदा

कार्यक्रम में पहुंचे 1977 बैच के पूर्व कैडेट ओपी अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने एनसीसी के दौरान आरडीसी (रिपब्लिक डे कैंप), सी ट्रेनिंग और पैरा जंप जैसे कई कोर्स किए थे। उन्होंने कहा कि आज भी उन्हें नेवी से उतना ही प्रेम है और वह अब भी देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

इसी तरह डॉक्टर मनोज वर्मा, जो कि आज डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर में डायरेक्टर हैं, उन्होंने बताया कि 1977 में एनसीसी में एंट्री ली थी और लगभग तीन साल सेवा दी। उनका कहना है कि जब उन्होंने नेवल विंग चुनी थी, उस वक्त यह ज्यादा लोगों की पसंद नहीं थी, लेकिन भोपाल की झीलों से प्रेरणा लेकर उन्होंने इसे चुना।

एनसीसी की सीख आज भी जिंदगी का हिस्सा

1992 में एनसीसी से जुड़े अनवरुद्दीन काजी ने बताया कि उन्होंने बी और सी सर्टिफिकेट किया था और आज भी एनसीसी का अनुशासन उनकी ज़िंदगी का हिस्सा है।

पूर्व कैडेट कैप्टन सम्राट सिंह साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारी पिछले दो महीने से चल रही थी। इसके लिए उन्होंने करीब 400 पूर्व कैडेट्स से लगातार फोन पर संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इस साल 1971 के पहले बैच के भी कई कैडेट्स शामिल हुए हैं और अगले साल तक 1000 पूर्व कैडेट्स को जोड़ने का लक्ष्य है।

समाज सेवा की दिशा में चर्चा

इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. चरनजीत कौर और डॉ. मनोज वर्मा ने कहा कि एक बार एनसीसी कैडेट बनने के बाद जीवन अनुशासित हो जाता है और देश सेवा का जज्बा हमेशा बना रहता है। प्रोग्राम में युवा शक्ति, पर्यावरण संरक्षण, समाज सुधार, स्वस्थ दिनचर्या और रक्तदान जैसे मुद्दों पर भी गहन चर्चा हुई। इस एलुमनी मीट ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि एनसीसी सिर्फ एक संस्था नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और समाज सेवा की पाठशाला है, जो हर उम्र और हर पीढ़ी के दिल में देशप्रेम की लौ जलाए रखती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.