3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा:​​​​​​​जेपी अस्पताल के अलावा निजी मेडिकल कॉलेज के 6 डॉक्टर जारी करेंगे मेडिकल सर्टिफिकेट

Updated on 13-05-2025 12:11 PM

जेपी अस्पताल के अलावा अब निजी मेडिकल कॉलेज से भी अमरनाथ यात्रा का मेडिकल सर्टिफिकेट मिल सकेगा। लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने सोमवार को जारी नई सूची में चिरायु मेडिकल कॉलेज के 6 विशेषज्ञ डॉक्टरों को सर्टिफिकेट बनाने के लिए अधिकृत किया है। ये सभी डॉक्टर अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर प्रमाण-पत्र जारी करेंगे, जो यात्रा के लिए अनिवार्य है। जिन डॉक्टरों को अधिकृत किया गया है, वे सभी मेडिसिन विशेषज्ञ हैं।

डॉक्टरों की सूची:

  1. डॉ. श्वेता
  2. डॉ. शक्ति सिंह राजपूत
  3. डॉ. रियान सिंह
  4. डॉ. रजत
  5. डॉ. आयुष मलिक
  6. डॉ. वीरेंद्र कुमार दुबे (सीएमओ, एमडी जनरल मेडिसिन)

जरूरी है मेडिकल सर्टिफिकेट जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, ऊंचाई, ऑक्सीजन की कमी और खराब मौसम को देखते हुए मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र को अनिवार्य कर दिया है। बिना प्रमाण-पत्र के यात्रा परमिट जारी नहीं होता। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्रमाण-पत्र में डॉक्टर का नाम और पंजीयन क्रमांक अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।

इन पहलुओं की जांच के बाद मिलेगा सर्टिफिकेट:

- ऊंचाई और ऑक्सीजन की कमी को सहन करने की क्षमता

- कार्डियक रोग (हृदय संबंधी बीमारियां)

- अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर और सीओपीडी जैसी बीमारियां

सर्टिफिकेट के लिए यह दस्तावेज जरूरी:

- आधार कार्ड

- दो पासपोर्ट साइज फोटो

- यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उसकी मेडिकल रिपोर्ट

3 जुलाई से 9 अगस्त तक चलेगी यात्रा

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने 2025 की यात्रा की तारीखों की घोषणा कर दी है। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर रक्षाबंधन यानी 9 अगस्त तक चलेगी। इस बार यात्रा 38 दिनों की होगी, जो पिछले साल की तुलना में 14 दिन कम है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.