तालिबान के मददगार पाकिस्तान को अमेरिका की लताड़

Updated on 14-09-2021 07:29 PM
वॉशिंगटन । अफगानिस्‍तान में तालिबान राज कायम करने में पाकिस्तान के पीछे से सहयोग करने पर अमेरिका उसको जमकर लताड़ लगाई है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने माना कि पाकिस्‍तान तालिबान और हक्‍कानी नेटवर्क के आतंकियों को पाल रहा है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान को अफगानिस्‍तान के बारे में वैश्विक समुदाय की नीतियों के हिसाब से चलना चाहिए। अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्‍तान के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग तेज हो गई है।
एंटनी ब्लिंकेन ने अमेरिकी संसद कांग्रेस में तालिबान के काबुल पर कब्‍जा करने को लेकर दिए अपने बयान में पाकिस्‍तान पर निशाना साधा। जब उनसे अफगानिस्‍तान में पाकिस्‍तान की भूमिका के बारे में सवाल किया गया तो अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्‍तान के अफगानिस्‍तान में बहुत सारे हित हैं जिसमें से कुछ से सीधे अमेरिकी हितों का साफ टकराव होता है। ब्लिंकेन ने तालिबान की जीत पर दिए अपने बयान में यह भी कहा कि अफगानिस्‍तान में भारत की बढ़ती भूमिका के बाद पाकिस्‍तान ने 'नुकसान पहुंचाने वाले' कई कदम उठाए।
ब्लिंकेन ने कहा कि तालिबान के प्रति पाकिस्‍तान को व्‍यापक बहुतायत अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय के रुख के मुताबिक काम करने की जरूरत है। अमेरिकी विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब तालिबान के साथ उसके संबंध दुनियाभर में सवालों के घेरे में हैं। यही नहीं पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख जब काबुल पहुंचे थे, उनका अफगान जनता ने जोरदार विरोध किया था। आईएसआई चीफ की यात्रा के दौरान पंजशीर में भीषण तालिबानी हमला हुआ और उन्‍होंने काफी इलाके पर कब्‍जा कर लिया। पाकिस्‍तान पर आरोप है कि उसने पंजशीर को जीतने में उसने तालिबान की मदद की। पाकिस्‍तान इन आरोपों का खंडन करता है। पाकिस्‍तान उन दो देशों में शामिल है जिनका तालिबान पर सबसे ज्‍यादा प्रभाव है। इसके अलावा दूसरा देश कतर है। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री ने खुद माना है कि उनके यहां तालिबानी आतंकी और उनके परिवार रहते हैं। अमेरिका ने जब वर्ष 2001 में हमला किया तो ये आतंकी पाकिस्‍तान में छिप गए थे। ओसामा बिन लादेन को भी पाकिस्‍तान के ऐबटाबाद में मारा गया था। तालिबान की अंतरिम सरकार में गृहमंत्री बना सिराजुद्दीन हक्‍कानी आईएसआई का पाला हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.