अमित शाह ने दिया संदेश, मप्र के सत्ता-संगठन में बदलाव नहीं, एकजुट रहें, यह कार्यकर्ताओं को दिखे भी

Updated on 12-07-2023 12:44 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की मुख्य कमान संभालते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्शन मोड में आ गए हैं। मात्र 24 घंटे की संक्षिप्त सूचना पर शाह भोपाल आए तो राजनीतिक क्षेत्र में हलचल मच गई। डेढ़ घंटे की देरी से भोपाल पहुंचे शाह ने मंगलवार रात नौ बजे से भाजपा नेताओं के साथ बैठक प्रारंभ की, जो लगभग ढाई घंटे चली। शाह की बैठक से निकले भाजपा नेताओं के खिले हुए चेहरे बता रहे थे कि अब मप्र में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं होगा। बैठक में शाह ने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश के सभी नेता अब एकजुट होकर आक्रामकता के साथ चुनाव मैदान में उतर जाएं। उनकी एकजुटता कार्यकर्ताओं को दिखे भी। उनके साथ मप्र विधानसभा चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भी भोपाल आए थे। चुनावी तैयारियों को परखने के लिए बुलाई गई इस बैठक में 13 नेता शामिल हुए। इनमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल के अलावा गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा एवं कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह जगाने आए शाह - मप्र में कार्यकर्ताओं को साधने और उत्साह जगाने के लिए शाह ने सीधा संदेश दिया कि मप्र में विधानसभा का चुनाव उनके मार्गदर्शन में ही लड़ा जाएगा, इसलिए पूरे उत्साह से चुनावी तैयारी में जुट जाएं। नेताओं की अलग-अलग बयानबाजी पर भी विराम लगाने की चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे एकजुटता का संदेश दें। अब किसी तरह की खींचतान दिखाई नहीं पड़नी चाहिए।

प्रतिदिन भेजनी होगी रिपोर्ट - अमित शाह फिर 30 जुलाई को भोपाल आएंगे। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र समिति, चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन सहित अन्य समितियों के गठन की तैयारी करके रखें, मैं 30 को इस पर चर्चा करूंगा। इसके साथ ही अब चुनावी तैयारियों की प्रतिदिन की रिपोर्ट शाह को भेजी जाएगी। शाह ने कहा कि अब वे मध्य प्रदेश में हर 15-20 दिन में आने की कोशिश करेंगे।

मजबूती के साथ चुनाव में उतरें

शाह ने सभी नेताओं से कहा कि वे मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरें। शिवराज सरकार के नेतृत्व में जो काम हुआ है, उसे जनता के बीच पहुंचाना अब संगठन का काम है। इस बीच जल्द ही भाजपा विजय संकल्प अभियान की शुरुआत करेगी। इसकी रूपरेखा तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि शाह को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी गई है। उन्होंने प्रभारी भूपेन्द्र यादव द्वारा गुजरात में अपनाई गई सूक्ष्म कार्ययोजना का हवाला भी दिया और कहा कि हमें भी उसी तरह तैयारी करनी है। गुजरात और अन्य राज्यों के संगठन क्षमता वाले कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र से जिले में लगाया जाए। बूथ और शक्ति केंद्र में भी लोगों को तैनात कर दिया जाए और एक महीने में सभी प्रभारी बैठकें कर मैदानी स्थिति का आकलन कर लें। इसमें संगठन की जिम्मेदारी बड़ी है, इसलिए प्रदेशाध्यक्ष और संगठन महामंत्री दोनों इस कार्य में जुट जाएं।

बूथ से राज्य तक की तैयारियों पर की बात - शाह ने बूथ स्तर से राज्य स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारियों की समीक्षा भी की। मंगलवार रात को भोपाल में हुई पहली बैठक में प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों की चुनावी तैयारियों पर चर्चा की गई। शाह ने खासतौर से कांग्रेस व अन्य दलों वाली 103 विधानसभा सीटों पर अब तक की गई तैयारियों का ब्योरा मांगा। इन सीटों पर कांग्रेस की कमजोरियों और बूथ स्तर पर तैयारियों की जानकारी को विधानसभावार तैयार करने के लिए कहा है। वोट प्रतिशत 51 करने के अब तक किए गए गए प्रयासों पर भी उन्होंने बातचीत की।

दिनभर कयासों का दौर

शाह के दौरे को लेकर दिनभर इंटरनेट मीडिया में कयासों का दौर चला। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजभवन गए तो भी कई तरह की अफवाहें उड़ गईं, पर वास्तविकता कुछ और थी। सिंधिया राज्यपाल मंगुभाई पटेल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के ग्वालियर आगमन पर अपने जयविलाश पैलेस में भोज का आमंत्रण देने गए थे।

इनका कहना है

अमित शाह जी ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने का निर्णय हुआ है। विजय संकल्प अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

भाजपा के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव की उपस्थिति में अमित शाह प्रदेश की चुनावी तैयारी पर अलग-अलग टीमों की बैठक लेंगे। बूथ स्तर से लेकर राज्य स्तर पर अब तक की गई चुनावी तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। इसमें बूथ स्तर पर तैयारी, वोट प्रतिशत 51 करने के अब तक किए गए प्रयास, बाहरी राज्यों से आए विस्तारकों की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। एक बैठक वे राज्य स्तरीय कोरग्रुप के साथ भी लेंगे। माना जा रहा है कि उनका यह पहला चुनावी दौरा फिलहाल फीडबैक तक सीमित रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.