20 अगस्त को भोपाल आएंगे अमित शाह, जारी करेंगे शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड

Updated on 17-08-2023 12:37 PM

भोपाल। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 20 अगस्त को भोपाल में शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इसमें शिवराज सरकार द्वारा किए गए कार्यों का लेखा-जोखा रहेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा सहित मंत्री व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्ट कार्ड में होगा सरकार के कामकाज का लेखा-जोखा

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री चौहान ने पिछले दिनों कहा था कि हम जनता के सामने अपने कामों का रिपोर्ट कार्ड रखेंगे। इसको लेकर सभी विभागों से 2003 के बाद से लेकर अब तक किए गए कार्यों का लेखा-जोखा तैयार करवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट कार्ड में महिला, युवा, किसान सहित अन्य वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्य को विस्तार से जनता के सामने रखा जाएगा। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि भाजपा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों से प्रदेश आज विकास की मुख्यधारा में आ चुका है। अधोसंरचना विकास के लिए पूंजीगत व बढ़ाया गया तो निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कई नीतिगत परिवर्तन किए गए हैं।

ग्वालियर में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 20 अगस्त को ग्वालियर में होगी। बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव शामिल होंगे।

बैठक में लगभग डेढ़ हजार भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

शाह के सुझाव पर होने वाली इस बैठक में भाजपा के लगभग डेढ़ हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे। सभी विधायक-सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को भी कार्यसमिति की बैठक में आमंत्रित किया गया है।

इससे पहले 19 मई को हुई थी बैठक

इससे पहले 19 मई को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा और बूथों की मजबूती पर चर्चा की गई थी।

दो सौ सीटों पर जीत का संकल्प

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में दो सौ सीटों पर जीत का संकल्प लिया जाएगा। कार्यकर्ताओं को इस दिशा में काम करने और 51 प्रतिशत वोट प्राप्त करने के लिए टिप्स दिए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। ग्वालियर-चंबल में भाजपा की स्थिति कुछ कमजोर आंकी जा रही है। यही वजह है कि बैठक के लिए पहली बार ग्वालियर का चयन किया गया है।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.