अमित शाह करेंगे अध्यक्षता, मुख्यमंत्री भी पहुंचे:मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज वाराणसी में, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Updated on 24-06-2025 12:00 PM

राज्य पुनर्गठन कानून 1956 के तहत गठित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक 24 जून को वाराणसी में होने रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, मुख्य सचिव अनुराग जैन सोमवार को ही वाराणसी पहुंच गए।

इस बैठक में उप्र , उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और दो वरिष्ठ मंत्रियों समेत नीति आयोग के प्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में चारों राज्य के नगरीय पंचायतों, कुपोषण, राज्य वित्त आयोग की स्थिति, पाक्सो कानून के तहत दर्ज होने वाले केसों की स्थिति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

बैठक का उद्देश्य मध्य क्षेत्र के राज्यों के बीच आपसी सहयोग बढ़ाना, अंतरराज्यीय विवादों का बातचीत के जरिए समाधान निकालना और समान हित वाले मुद्दों पर सामूहिक रूप से विचार करना, प्राकृतिक संसाधनों का समान उपयोग सुनिश्चित करना है।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

  • महिलाओं और बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म के मामलों की त्वरित जांच और जल्द न्याय के लिए फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट का कार्यान्वयन।
  • हर गांव के नियत दायरे में ब्रिक-एंड-मोर्टार बैंकिंग सुविधा की स्थिति।
  • आपदा के समय इमरजेंसी रिस्पोंस सिस्टम की स्थिति।
  • पोषण, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, शहरी प्लानिंग।
  • राज्यों में सहकारिता व्यवस्था की स्थिति।

गृह मंत्री हैं परिषद अध्यक्ष

गौरतलब है कि राज्य पुनर्गठन कानून 1956 के तहत पांच क्षेत्रीय परिषद स्थापित की गई थीं। क्षेत्रवार भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को इनमें शामिल किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री इन पांचों क्षेत्रीय परिषदों के अध्यक्ष हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.