222 पंचायतों में बनीं अमृत वाटिकाएं, लगाए 16 हजार पौधे

Updated on 16-08-2023 01:19 PM

भोपाल। आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिला पंचायत भोपाल की सभी 222 ग्राम पंचायतों में अमृत वाटिका का निर्माण किया गया है।यह वाटिकाएं वसुधा वंदन के तहत बनाई गई हैं, इनमें 16 हजार 650 पौधे भी लगाए गए हैं।दरअसल मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग के आदेश पर यह वाटिकाएं तैयार की गई हैं।

हर वाटिका में लगाए 75 पौधे

जिला पंचायत के लोक सूचना अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक अमृत वाटिका में 75 -75 पौधे लगाए गए हैंं।इनमें आम, अमरूद सहित अन्य फलदार पौधे शामिल हैं। इनको 75 की आकृति में राेपित किया गया है। खासतौर पर इनमें तुलसी के विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण वाले पौधे लगाए गए हैं।जिससे पंचायत में बेहतर पर्यावरण निर्मित होगा।यहां पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा भी फहराया जाएगा।

ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होंगे 75 अमृत सरोवर

जिला पंचायत भोपाल की ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 75 अमृत सरोवर बनाए गए है। इनका निर्माण लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। यह भी सरोवर बनकर तैयार हो गए हैं।इनके चारों तरफ सुंदरीकरण के साथ ही पौधरोपण किया गया है। यह अमृत सरोवर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होंगे। इनमें मतस्य पालन, सिघाड़ा की खेती के साथ ही इनसे फसल में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध रहेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.