12 वर्षों में नौ बार हुआ गर्भपात, काटजू महिला अस्पताल में आकर भरी अमृता की गोद

Updated on 24-07-2024 12:52 PM
भोपाल। विवाह के बाद से अब तक 12 साल में नौ बार गर्भपात झेल चुकी अमृता पूरी तरह से टूट चुकी थीं। आखिरी कोशिश के तहत वह इलाज के लिए शहर में स्थित केएन काटजू शासकीय महिला अस्पताल में संचालित स्टेट आफ सेंटर फार प्रिवेन्टिव गायनेकोलाजी एंड इंफर्टिलिटी में पहुंची। डाक्टरों ने महिला की तकलीफ सुनकर उसकी पूरी मदद करने का आश्वासन दिया। इसके बाद महिला 10वीं बार गर्भवती हुई तो शुरुआत से ही डाक्टरों की निगरानी में रही।
इस दौरान सामने आया कि नौ बार हुए गर्भपात का कारण मां के खून में बन रही एंटीबाडीज थी, जो बच्चे के रेड ब्लड सेल्स को खत्म कर रही थीं। यह स्थिति तब बनती है, जब मां का ब्लड ग्रुप आरएच निगेटिव और गर्भ में पल रहे बच्चे का आरएच पाजिटिव हो। गर्भस्थ शिशु को इससे बचाते हुए काटजू अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. रचना दुबे ने महिला की सफल डिलीवरी कराई। अब जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

यह थी समस्या

डा. रचना दुबे ने बताया कि यदि महिला आरएच नेगेटिव (ए-, बी-, एबी- या ओ-) है और उनका बच्चा आरएच पाजिटिव है, तो इसे आरएच नेगेटिव प्रेग्नेंसी कहते हैं। इस स्थिति में समस्या तब बनती है, जब मां का इम्यून सिस्टम बच्चे के खून में आरएच फैक्टर को बाहरी पदार्थ के रूप में समझता है। ऐसे में यह बच्चे के रेड ब्लड सेल्स पर हमला करने के लिए एंटीबाडी बनाने लगता है, जिससे गर्भ में ही बच्चे की मौत हो जाती है।

ऐसे किया इलाज

डा. रचना दुबे ने बताया कि आरएच नेगेटिव प्रेग्नेंसी के साथ महिला की बच्चेदानी का मुंह छोटा था। इसलिए गर्भ में जब बच्चा तीन माह का हुआ तो बच्चेदानी के मुंह में टांके लगाए, जिससे गर्भपात न हो। इसके साथ ही महिला में बन रही एंटी बाडीज को रोकने के लिए गर्भावस्था के दौरान दो बार एंटी-डी इंजेक्शन लगाए। जिससे बच्चे के ब्लड सेल्स को कोई नुकसान नहीं हुआ। इस प्रक्रिया के बाद भी सात माह के बाद ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी थी। समस्या को बढ़ता देख, बच्चेदानी के टांके खोले गए। साथ ही बच्चे की सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। अब जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.