एटीएम जैसी मशीन लगेगी, मिलेगा लंबी लाइन से छुटकारा... भोपाल के टीटी नगर पोस्ट ऑफिस में खुलेगा मप्र का पहला सेल्फ-बुकिंग कियोस्क

Updated on 08-08-2024 12:32 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश का पहला सेल्फ-बुकिंग कियोस्क जल्द ही भोपाल के टीटी नगर पोस्ट ऑफिस में लगाया जा रहा है। ग्राहक अब कियोस्क की मदद से अपने स्पीड-पोस्ट, पार्सल और पंजीकृत पोस्ट को सेल्फ-बुक कर सकेंगे। यह डाकघर भवन के मुख्य द्वार पर लगाया जाएगा। आगामी रक्षाबंधन के मद्देनजर सेल्फ-बुकिंग कियोस्क से राखी भेजने में भी लोगों को आसानी होगी।जानकारी के अनुसार भारतीय डाक विभाग के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत सभी प्रदेश के एक-एक पोस्ट ऑफिस में सेल्फ-बुकिंग कियोस्क लगाया जा रहा है। अध‍िकारियों के अनुसार यह प्रयोग सफल होने पर अन्य पोस्ट ऑफिसों में भी इसे लगाया जाएगा।

मिलेगा लंबी कतार से छुटकारा

टीटी नगर पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर एसके श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहली बार है कि राज्य में इस तरह का कियोस्क स्थापित किया जाएगा। इससे लंबी कतार से छुटकारा मिलेगा। इससे समय के साथ-साथ ऊर्जा की भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह एक एटीएम मशीन की तरह है, जिससे बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के अपना सामान बुक किया जा सकता है। भविष्य में यह कियोस्क 24 घंटे सातों दिन चालू रहेगा।

ऐसे काम करेगी मशीन
  • कियोस्क में एक टच स्क्रीन मशीन लगाई गई है, जहां ग्राहक स्वयं गंतव्य और बुकिंग की विधि चुनेंगे।
  • ग्राहक को सबसे पहले स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल आदि विकल्पों में से चयन करना होगा और डिलीवरी की जगह का उल्लेख करना होगा।
  • इसके बाद उस विशेष वस्तु का वजन किया जाएगा और वजन अनुसार मशीन डाक शुल्क दिखाएगी।
  • शुल्क का भुगतान करने पर मशीन एक बार-कोडेड रसीद तैयार करेगी, जिसे लिफाफे पर चिपकाना होगा।
  • सभी चरणों का पालन करने पर मशीन आइटम बुक कर देगी और एक रसीद तैयार करेगी।
  • इसमें सभी बुकिंग विवरण और आइटम की डिलीवरी का अपेक्षित समय दिखाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.