माता-पिता से मिलने मुंबई से आए इंजीनियर की सड़क हादसे में मौत

Updated on 18-11-2024 12:26 PM

भोपाल। निशातपुरा थाना इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वह मुंबई में टीसीएस कंपनी में मैकेनिकल इंजीनियर था। वह शुक्रवार को ही अपने माता-पिता से मिलने मुंबई से बैरसिया स्थित अपने घर आया था। परिवार से मिलने के बाद वह शुक्रवार रात को करोंद में रहने वाले अपने भाई से मिलने के लिए बाइक से निकला था।


निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक 23 वर्षीय आनंद पुत्र पूरन सिंह राजपूत लंगरपुर बैरसिया का रहने वाला था। भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद छह माह पहले ही मुंबई में टीसीएस कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। शुक्रवार रात आनंद करोंद में रहने वाले अपने भाई अरविंद के पास जाने का कहकर गांव से निकला था।


शनिवार भोर लगभग साढ़े तीन बजे पूरनसिंह को फोन पर उनके बेटे आनंद के सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने की सूचना मिली। उसे जेल रोड स्थित कंफर्ट लास ग्रीन कालोनी के सामने किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। वह घर बड़ा बेटा था।


परिवार में माता-पिता के अलावा उसका छोटा भाई अरविंद एवं एक छोटी बहन है। घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से दुर्घटना की वजह का पता लगा रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.