भोपाल के नाथू बरखेड़ा में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा

Updated on 03-07-2024 01:26 PM

भोपाल के नाथू बरखेड़ा में इंटरनेशनल लेवल का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा। यहां पहले से अंतराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ और पेवेलियन का निर्माण चल रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इंदौर, जबलपुर-ग्वालियर के अलावा भोपाल में एलीवेटेड कॉरिडोर भी बनेगा।

मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार का आज पहला बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा विधानसभा के पटल बजट पढ़ रहे हैं। बजट पर भोपाल के लोगों की नजर भी है, क्योंकि बजट में राजधानी के डेवलपमेंट को लेकर काफी उम्मीदें हैं।

बजट में मेट्रो के लिए भी प्रावधान
एमपी के दो शहर- भोपाल और इंदौर में मेट्रो के प्रॉयोरिटी कॉरिडोर का काम चल रहा है। भोपाल में दूसरे फेस यानी, सुभाषनगर से करोंद तक मेट्रो का काम शुरू होने वाला है। इसके लिए मिट्‌टी की टेस्टिंग की जा रही है। बजट में भोपाल के साथ इंदौर मेट्रो को लेकर भी राशि का प्रावधान रखा गया है। दोनों शहरों के लिए बजट में कुल 1160 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है।

भोपाल को ये सौंगातें मिलीं

नाथू बरखेड़ा में इंटरनेशनल लेवल का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनेगा। 10 हजार की क्षमता का स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स होगा। नीलबड़ के नाथू बरखेड़ा में बनने वाला इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की क्षमता 10 हजार दर्शकों की होगी। इसमें एक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 10 हजार दर्शकों की क्षमता वाला एक फुटबाल ग्राउंड और चार-चार हजार लोगों की क्षमता को दो हॉकी ग्राउंड शामिल होंगे। पहले फेस के लिए खेल और युवा कल्याण विभाग ने 137.60 करोड़ रुपए जारी किए हैं।

पीएम ई-बस प्रदेश के 6 शहरों में चलेगी। इनमें भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और सागर शामिल हैं। कुल 552 ई-बसें आएंगी।

भोपाल में एलीवेटेड कॉरिडोर बनेगा। बैरागढ़ इलाके में यह कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके लिए टेंडर समेत सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में भी एलीवेटेड कॉरिडोर बनेगा।

गैस पीड़ितों के इलाज के लिए भी राशि
बजट में स्वास्थ्य सेवाएं गैस राहत के लिए 145 करोड़ रुपए मिले हैं। इस राशि से गैस पीड़ितों के इलाज किया जाएगा।

सड़कों के सुधार के लिए भी राशि मिली
बजट में प्रदेश के शहरों के मास्‍टर प्‍लान की सड़कों के उन्‍नयन एवं विकास के लिए इस वर्ष 250 करोड़ रुपए का प्रावधान प्रस्‍तावित है। ऐसे में भोपाल की सड़कों के सुधार के लिए भी राशि मिलेगी।

भोपाल में 3 जगह चेक पोस्ट
खनिजों के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए 40 इलेक्ट्रॉनिक चेक गेट बनेंगे। मानव रहित स्थापित करने की परियोजना स्वीकृत की है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत भोपाल जिले में 3 और रायसेन जिले में 1 स्थान पर चेक गेट पोस्ट बनाए जाएंगे। अगस्त माह के अंत तक स्थापित कर लिया जाएगा। इस वर्ष के अंत तक परियोजना को पूरे प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश में अवैध उत्खनन को रोकने के लिए भी प्रोजेक्ट शुरू होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.