स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने गांधी भवन में शुक्रवार से शुरू होगा अनंत महोत्सव

Updated on 04-04-2024 11:03 AM
भोपाल। गांधी भवन में पांच से सात अप्रैल को अनंत महोत्सव का आयोजन दोपहर तीन से रात दस बजे तक किया जाएगा। अनंत मंडी जैविक उत्पादों और स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के लिए हर रविवार गांधी भवन में मंडी का आयोजन करता है, जहां जैविक खेती करने वाले किसान सीधे तौर पर फल, सब्जियां, अनाज लाकर बेचते हैं। साथ ही जैविक उत्पादों और हस्तशिल्प के स्टाल लगाए जाते हैं। इस तीनदिवसीय अनंत महोत्सव में अलग-अलग विषयों पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। तीनों दिन पाटरी वर्कशाप का भी आयोजन होगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

म्यूजिकल और थिएटर कार्यशाला

पांच अप्रैल को गौरव नेमा द्वारा म्यूजिकल कार्यशाला होगी। छह अप्रैल आशिमा विश्नोई द्वारा महिलाओं के लिए थिएटर कार्यशाला, एकलव्य संस्था द्वारा बच्चों के लिए चिल्ड्रन कार्नर और आप जो कहते हैं, आप वह हैं विषय पर चर्चा होगी। सात अप्रैल को किरण गुर्जर द्वारा अपना खाना खुद उगाए विषय पर कार्यशाला, शशि भूषण द्वारा स्ट्रेस फ्री पेरेंटिंग पर कार्यशाला और फार्मर्स टाक होगा। सांस्कृतिक गतिविधियों में ओपन माइक, तान्या और गौरव द्वारा गीतों की प्रस्तुति, तत्संग बैंड द्वारा कबीर और सूफी संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी।

फूड फेस्टिवल की होगी धूम

इस साल अनंत महोत्सव में आर्गेनिक फूड फेस्टिवल मुख्य आकर्षण रहेगा। 10 से ज्यादा फूड स्टाल्स लगाए जाएंगे। मेनू में मिलेट्स के व्यंजन जैसे ज्वार, बाजरे की रोटी, ज्वार की खिचड़ी, बाजरे की खीर, रागी दोसा, मल्टीग्रेन इडली, रागी पैन केक शामिल किया जाएगा। इसके अलावा अंबाडी का जूस, योगर्ट, मफिंस, केक्स, कटलेट कई तरह की चाट कई सारे व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.