संस्कृत संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं संस्कृत की प्राचीन पुस्तकें

Updated on 01-08-2024 12:47 PM

भोपाल के महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान की समेकित वेबसाइट https:/www.mpssbhopal.org संचालित हो रही है। इस वेबसाइट में शासकीय जीवाजी वैधशाला उज्जैन एवं शासकीय योग प्रशिक्षण केन्द्र भोपाल की जानकारी का भी समावेश किया गया है।

वेबसाइट पर करीब 540 प्राचीन संस्कृत पुस्तकें पब्लिक डोमेन पर डाली गई हैं। इसके साथ ही संस्थान की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मार्गदर्शन के लिये ब्लू प्रिन्ट, प्रश्न बैंक और आदर्श उत्तर पाठय सामग्री सहित संस्कृत संस्थान की नवीन पाठयक्रम को भी प्रदर्शित किया गया है। संस्कृत भाषा में एलकेजी (अरूण) , यूकेजी (उदय) कक्षाओं के लिये प्रथम भाग एवं द्वितीय भाग तथा कक्षा एक की पाठयपुस्तकें एवं कक्षा 3 कक्षा 10 के लिये प्रायोगिक खगोल विज्ञान की भाग-1, भाग-2 और भाग-3 की पाठयपुस्तकें भी प्रदर्शित की गई हैं। इसी के साथ नवीन पाठयक्रम अनुसार गुजरात राज्य शाला पाठयपुस्तक मंडलम से प्राप्त कक्षा 9वीं से 12 तक की प्राच्य संस्कृत विषयों की 22 पाठयपुस्तकें स्केन कर अपलोड की गई हैं।

पतंजलि संस्कृत संस्थान का अधोसंरचना विकास

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान भोपाल के तुलसी नगर के नवीन भवन का निर्माण कार्य 10 करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से पूरा किया जा चुका है। संस्थान के आधुनिक ऑडोटिरियम में 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। योग संस्थान में प्रशिक्षण लेने वाले प्रशिक्षणार्थिों के आवासीय सुविधा के लिये लोक निर्माण विभाग के पीआईयू भोपाल के माध्यम से जी प्लस-4 भवन निर्माण की डीपीआर प्राप्त की जा चुकी है। महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है।

आवासीय संस्कृत विद्यालय

महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान द्वारा प्रदेश के दतिया और डिण्डोरी में आवासीय संस्कृत विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। संस्थान द्वारा नवीन संस्कृत विद्यालय प्रारंभ किये जाने के संबंध में सीहोर एवं हरदा में विद्यालय के लिये 5 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है। राजगढ़ जिले के सारंगपुर में भैसवामाता में आवासीय संस्कृत वैदिक माध्यमिक पाठशाला पिछले साल से प्रारंभ की गई है। विदिशा जिले के सिरोंज में शासकीय र्मॉडल स्कूल के परिसर में आवासीय संस्कृत विद्यालय सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.