भगवान महाकाल को जल नहीं चढ़ाने देने से नाराज महिला कावड़ियों ने दिया धरना

Updated on 29-07-2023 01:13 PM

 उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शुक्रवार को भगवान महाकाल को जल अर्पण नहीं करने देने से नाराज महिला कावड़ यात्रियों ने जमकर प्रदर्शन किया। करीब ढाई घंटे तक महिलाएं गणेश मंडपम में धरने पर बैठी रही।

बदलनी पड़ी दर्शन व्‍यवस्‍था

इस दौरान मंदिर प्रशासन को दर्शन व्यवस्था बदलनी पड़ी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि कावड़ यात्री संगठन के पास गर्भगृह में जाने की सक्षम अनुमति नहीं थी। इसलिए प्रवेश नहीं दिया गया। बाद में गतिरोध बढ़ता देख प्रशासक ने यात्रा संयोजक माया राजेश त्रिवेदी को गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल के दर्शन व जलाभिषेक कराया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

शिप्रा तट से महाकाल मंदिर तक कावड़ यात्रा

श्रावण अधिकमास में पार्षद माया राजेश त्रिवेदी मित्रमंडल द्वारा 25 जुलाई से चार दिवसीय चौरासी महादेव, सप्त सागर व नौ नारायण यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को शिप्रा तट से महाकाल मंदिर तक कावड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में पांच हजार से अधिक महिलाएं शामिल थी।

गर्भगृह में जाने की अनुमति नहीं मिली

नगर के प्रमुख मार्गों से होकर यात्रा जब महाकाल मंदिर पहुंची, मंदिर प्रशासन ने यात्रा संयोजक माया त्रिवेदी को गर्भगृह में जाकर भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने की अनुमति नहीं दी। इस पर विवाद हो गया। त्रिवेदी का कहना था कि अब तक जितनी भी बड़ी कावड़ यात्रा मंदिर पहुंची है, प्रशासन ने उनके प्रमुख को भगवान महाकाल का जलाभिषेक करने के लिए गर्भगृह में प्रवेश दिया है। इसलिए उन्हें भी गर्भगृह में जाकर भगवान का जलाभिषेक करने की अनुमति मिलना चाहिए, लेकिन मंदिर प्रशासन इस बात पर राजी नहीं हुआ।

प्रशासक ने कहा-अनुम‍ित कलेक्‍टर ही देते हैं

प्रशासक संदीप कुमार सोनी का कहना था कि गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति कलेक्टर देते हैं, आपके पास कलेक्टर की अनुमति नहीं है इसलिए बाहर से ही दर्शन करना होंगे। इस बात पर विवाद और बढ़ गया तथा माया त्रिवेदी के साथ करीब 700 महिलाएं गणेश मंडपम में धरने पर बैठ गई। महिलाओं ने मंदिर में भेदभाव पूर्ण दर्शन व्यवस्था का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस बीच कुछ लोगों ने नंदी हॉल में सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स भी हटा दिए।

भक्तों को कार्तिकेय मंडपम् से भगवान महाकाल के दर्शन कराए

गणेश मंडपम में धरना प्रदर्शन के चलते मंदिर प्रशासन ने दर्शन व्यवस्था में बदलाव किया तथा भक्तों को कार्तिकेय मंडपम् से भगवान महाकाल के दर्शन कराए। करीब ढाई घंटे प्रदर्शन के बाद प्रशासक ने माया त्रिवेदी को गर्भगृह की दहलीज से दर्शन की अनुमति दी तथा उनके हाथ से बिल्व पत्र व जल लेकर पुजारी के द्वारा भगवान को चढ़वाया। इसके बाद मामला शांत हुआ।

इनका कहना

गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति कलेक्टर द्वारा दी जाती है। आयोजकों के पास सक्षम अनुमति नहीं थी, इसलिए नियम का पालन करते हुए प्रवेश नहीं दिया। मंदिर में इस प्रकार शक्ति प्रदर्शन करना उचित नहीं है। इससे अन्य भक्तों को परेशानी होती है।

-संदीप कुमार सोनी, प्रशासक महाकाल मंदिर

प्रशासक को दिया था पत्र

शुक्रवार को कावड़ यात्रा के महाकाल मंदिर पहुंचने तथा जलाभिषेक की अनुमति के लिए गुरुवार को प्रशासक को पत्र दिया जा चुका है। कलेक्टर को जानकारी देने व अनुमति लेने का काम उनका है। उन्होंने कर्तव्य का पालन नहीं किया। इसमें हमारी गलती नहीं है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.