मौरोद ज्ञानोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं से नाराज छात्र सड़क पर उतरे, कलेक्टर से मिलने पहुंचे

Updated on 25-07-2023 01:44 PM
इंदौर। मौरोद ज्ञानोदय स्कूल के छात्रों ने स्कूल की अव्यवस्थाओं के खिलाफ मंगलवार सुबह मैदान में उतरकर प्रदर्शन किया। छात्र खंडवा रोड से कलेक्टर कार्यालय पैदल पहुंचे। स्कूल के वार्डन के खिलाफ छात्र आक्रोशित हैं। कल स्कूल के छात्रावास का एक छात्र विपिन स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल भी हुआ था। उसे प्राथमिक उपचार देने में स्कूल प्रबंधन ने लापरवाही की। कलेक्टर जनसुनवाई छोड़कर बच्चों की बात सुनने के लिए चौक पर पहुंचे, एडीएम और एसडीएम भी उन्हें नहीं मना पाए।


छात्रों से उनकी समस्याएं जानते इंदौर कलेक्टर।

स्कूल में गिरकर घायल छात्र

ज्ञानोदय आवासीय स्कूल के करीब 100 छात्र पैदल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। गौरतलब है कि इस स्कूल में कक्षा 6 से 12 वी तक के छात्रों को पढ़ाया जाता है। छात्र स्कूल की भोजन व्यवस्था, पढ़ाई और शिक्षकों के व्यवहार से नाराज हैं। इस वजह से सभी छात्र आंदोलन कर रहे हैं। 11 वीं कक्षा के छात्र रोहित केलवा के मुताबिक वार्डन व स्कूल के अन्य मुद्दों की शिकायत हम कई बार प्राचार्य को कर चुके हैं, लेकिन वो भी कोई निराकरण नहीं कर रहे हैं। इस वजह से हम आंदोलन कर कलेक्टर से मिलने पहुंचे।

छात्रों द्वारा किए जा रहे आंदोलन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर इलैया राजा ने इस संबंध में प्रशासन की टीम को छात्रों के पास भेजा। कलेक्टर इलैया राजा ने बताया कि पूर्व में भी वहां के कर्मचारी वेतन और अन्य मुद्दों को लेकर हमसे मिले थे, तब हमने उन्हें शासन की नीति के आधार पर वहां के वेतन के मुद्दे का निराकरण की बात कही थी। अब छात्रों द्वारा यह आंदोलन क्यों किया जा रहा है, इसकी जानकारी हमें है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.