युवक की मौत से गुस्साए स्वजन ने अस्पताल के सामने शव रखकर किया प्रदर्शन, पुलिस बोली - सीसीटीवी फुटेज की कराएंगे जांच

Updated on 01-09-2024 01:18 PM
 भोपाल। शुक्रवार रात गोविंदपुरा थाना क्षेत्र के भारती निकेतन के पास कार की टक्कर से विकास नगर निवासी 20 वर्षीय मोनू उर्फ राकेश चौधरी की मौत हो गई थी। उसके बाद भीड़ ने सोनू का इलाज करने से मना करने का आरोप लगाते हुए सिटी अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी थी। शनिवार को स्वजन ने राकेश का शव अस्पताल के सामने रखकर प्रदर्शन किया।

यह है मामला

उनका आरोप था कि समय पर राकेश का उपचार शुरू कर दिया जाता, तो उसकी जान बच सकती थी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल के सीसीटीवी के फुटेज से वस्तुस्थिति पता करने एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को मामले की जांच के लिए पत्र लिखने का भरोसा दिलाया। इसके बाद मामला शांत हुआ। वे लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए नरसिंहगढ़ लेकर रवाना हो गए।

लिखित शिकायती आवेदन दिया

गोविंदपुरा थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे विकास नगर के लोग राकेश का शव लेकर अस्पताल के सामने पहुंचे थे। उन्होंने एक लिखित शिकायत भी दी। उसमें बताया कि घटना के बाद लोग गंभीर रूप से घायल राकेश को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। वहां समय पर उसका उपचार नहीं किया गया। इस वजह से उसकी जान चली गई। उधर, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि अस्पताल लाए जाने से पहले ही युवक की मौत हो चुकी थी।

पुलिस करेगी जांच

थाना प्रभारी तोमर ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी के डीवीआर से पता लगाएगी, कि क्या अस्पताल प्रबंधन ने वास्तव में इलाज शुरू करने में लापरवाही बरती थी। साथ ही सीएमएचओ को भी इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा।

अस्पताल में की थी तोड़फोड़

बता दें कि राकेश की मौत के बाद शुक्रवार रात को भीड़ ने सिटी अस्पताल में तोड़फोड़ कर सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट कर दी थी। अस्पताल प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.