मध्य प्रदेश में भाजपा के 40 जिला अध्यक्षों की घोषणा आज संभव… इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर पर नहीं बनी सहमति

Updated on 07-01-2025 12:29 PM
 भोपाल: भाजपा जिला अध्यक्षों की 35 से 40 नामों की सूची मंगलवार को जारी की जाएगी। इसकाे लेकर सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में दो घंटे तक मंथन हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जिला अध्यक्षों के नामों पर विचार-विमर्श किया।

सूची फाइनल हो गई है, इसे स्वीकृति के लिए दिल्ली भेजा गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली से भी सूची शामिल नामों को स्वीकृति मिल गई है। नामों की सूची सोमवार को जारी की जानी थी, लेकिन कुछ नामों पर सहमति नहीं बनने के कारण सूची रोक दी गई।

घोषणा से पहले ही मंदसौर में शुरू हुआ बधाइयों का सिलसिला

जिला अध्यक्षों के 15 से अधिक नामों पर अब भी सहमति नहीं बनी है। ऐसे में पहली सूची 35 से 40 नामों की ही जारी की जाएगी। शेष नामों पर पुनर्विचार कर अंतिम रूप दिया जाएगा।

सागर, इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रीवा, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों के जिला अध्यक्ष के एक से अधिक नामों पर पार्टी नेताओं के बीच खींचतान के बीच फिलहाल इन जिलों में जिला अध्यक्ष की घोषणा बाद में की जा सकती है।

इधर, जिला अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही पंडित राजेश दीक्षित को मंदसौर जिला अध्यक्ष की बधाई वाले फ्लेक्स तैयार कर लिए गए हैं। सोमवार को इसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रही।

12 जिलों के अध्यक्ष को पुन: मिल सकता है मौका

भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले मप्र के 12 जिला अध्यक्ष बदले थे। इसमें छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, मैहर, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पाढुर्णा, हरदा, इंदौर ग्रामीण, बुरहानपुर, बड़वानी और रतलाम में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए। ऐसे में इनमें से अधिकांश जिलों में जिला अध्यक्षों को पुन: मौका दिया जा सकता है।

सामाजिक व राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास

बताया जा रहा है कि भाजपा ने संभागवार सामाजिक और राजनीतिक समीकरण साधने का प्रयास किया है। प्रत्येक संभाग में तीन से आठ जिले हैं। इसमें एसटी, एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के अलावा महिला को मौका देने का प्रयास है। हालांकि जहां महिला सांसद व महापौर है, वहां पुरुष को ही जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.