मप्र की एक राज्यसभा सीट के चुनाव की घोषणा

Updated on 09-09-2021 11:32 PM

भोपाल। भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को 5 राज्यों की 6 राज्यसभा सीटों के चुनाव की घोषणा कर दी है। इनमें एक सीट मध्यप्रदेश की भी है, जो केंद्रीय मंत्री रहे थावरचंद गेहलोत के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। गेहलोत अभी कर्नाटक गर्वनर हैं। इस सीट के लिए 4 अक्टूबर को वोटिंग होगी। विधानसभा में बहुमत को देखते हुए इस सीट पर भाजपा का जीतना लगभग तय है।

गेहलोत ने 7 जुलाई को इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल-2024 तक था। इस सीट के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी कार्यक्रम जारी कर दिया। इसके बाद भाजपा-कांग्रेस दोनों ही तैयारियों में जुट गई है। हालांकि, सीट से कौन उतारा जाएगा, यह साफ नहीं की गई है। दोनों पार्टियां संभावित उम्मीदवारों पर फोकस कर रही है। मोदी कैबिनेट में कई नए मंत्री हैं, जिन्हें मप्र से उतारकर भाजपा राज्यसभा भेज सकती है, जबकि कांग्रेस मप्र के ही किसी नेता को मैदान में उतार सकती है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, रिक्त सीट के उम्मीदवार के संबंध में केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा।

ये चुनावी कार्यक्रम

    15 से 22 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे।

    23 सितंबर को फार्म की जांच होगी।

    27 सितंबर तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे।

    4 सितंबर को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक वोटिंग होगी।

    4 सितंबर की शाम 5 बजे काउंटिंग होगी।

 

भाजपा का कब्जा रहेगा बरकरार

गेहलोत के गर्वनर बनने के बाद से रिक्त हुई सीट पर चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों इंतजार कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव में 227 सदस्य हिस्सा ले सकते हैं। बता दें कि दल की स्थिति के मुताबिक बीजेपी का इस सीट पर कब्जा बरकरार रहेगा, क्योंकि, विधानसभा में बीजेपी बहुमत में है, जबकि कांग्रेस के 95 सदस्य, 4 निर्दलीय, बसपा के दो और सपा की सदस्य संख्या 1 है। पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र की सीटें विधायकों के निधन की वजह से रिक्त है।

मप्र में 11 सीटें, एक है रिक्त

मध्यप्रदेश में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। एक सीट रिक्त है। शेष बची 10 सीट में से होने से 6 सीटों पर भाजपा का कब्जा है, जबकि 4 पर कांग्रेस काबिज है। वर्तमान में ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह, संपतिया उईके, एमजे अकबर, विवेक तन्खा, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र प्रधान, राजमणि पटेल, सुमैर सिंह सोलंकी मप्र से राज्यसभा सांसद है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.